फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Groom flunks math test, goes brideless

दूल्हा गणित में हुआ फेल, लड़की ने शादी को किया मना

Fri, 13 Mar 2015 04:11 PM IST
Updated Fri, 13 Mar 2015 04:11 PM IST
विज्ञापन
Groom flunks math test, goes brideless

उत्तर प्रदेश कानुपर में एक लड़की ने शादी से इसलिए मना कर दिया क्योंकि जिस लड़के से वो शादी करने जा रही थी। वो लड़का, लड़की के एक आसान सवाल का जवाब नहीं दे पाया। शादी से पहले लड़की को लड़के की शैक्षिक योग्यता पर संदेह हुआ। तो लड़की ने लड़के से पूछ लिया कि 15+6 कितना होता है। तो लड़का सही जवाब नहीं दे पाया।

विज्ञापन


टीओआई की खबर के अनुसार इटावा से राम बरन शादी करने के लिए आया था। उसकी शादी मोहर सिंह की पुत्री लवली से होनी तय हुई थी। इस होने वाली शादी समारोह में दोनों परिवारों के सदस्य और गांव वाले मौजूद थे।
विज्ञापन


लड़की और लड़की के भाई उस समय चौंक गए। जब लड़के ने गलत जवाब दिया। लड़के ने बताया कि 15+6, 21 नहीं 17 होता है। गलत जवाब सुनते ही लड़की गुस्सा हो गई और उसने शादी से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो-टीओआई

पुलिस से की शिकायत

Groom flunks math test, goes brideless

लड़की शादी के मंडप से यह कहती हुई चली गई कि वह अशिक्षित लड़के से शादी नहीं करेगी। लड़के के परिवार वालों ने शादी करने के लिए लड़की को मनाने की कोशिश की। पर लड़की मंडप से उठकर चली गई।

लड़की के पिता मोहर सिंह ने बताया कि कक्षा 1 का छात्र भी इस सवाल का जवाब दे देगा। लड़के के परिवार वालों ने हमें लड़के की शिक्षा के बारे में सही-सही नहीं बताया था। यह बहुत ही शर्मनाक‌ स्थिति थी, शादी ऐसे समय पर रुक गई। जब सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। हम बहुत ही ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

इस मौके पर लड़की के घर वालों ने पुलिस को इस बाबत सूचना दे दी। पर गांव के सम्मानित लोगों की मदद से इस मामले को सुलझा लिया गया। इसलिए पुलिस ने लड़के और लड़के के परिवार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed