{"_id":"f415d16c-6a32-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"greno-west-one-lakh-more-people-will-got-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेनो वेस्ट में एक लाख और लोगों को मिलेगा आशियाना","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
ग्रेनो वेस्ट में एक लाख और लोगों को मिलेगा आशियाना
ग्रेटर नोएडा/ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2013 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेनो वेस्ट में एक लाख और लोगों को आशियाना मिलने का रास्ता खुल गया है। प्राधिकरण ने बिल्डरों का एफएआर (फ्लोर एरिया रेशियो) 3.5 कर दिया है।
विज्ञापन
प्राधिकरण के इस निर्णय के चलते बिल्डर 30 फीसदी अतिरिक्त फ्लैट बना सकेंगे। बिल्डरों के लिए भी यह राहत की बात है। किस्तें जमा कराने का जीरो पीरियड भी बढ़ने की संभावना है। एफएआर का लाभ मिलने से फ्लोर की संख्या बढ़ जाएगी। भविष्य में ग्रेनो वेस्ट एनसीआर का सबसे घना शहर हो जाएगा।
विज्ञापन
प्राधिकरण के एसीईओ हरीश कुमार वर्मा ने बताया कि बिल्डरों का एफएआर 3.5 कर दिया गया है। इससे पहले यह 2.75 था। बिल्डरों ने कहा था कि कोर्ट के स्टे के कारण उन्हें काफी नुकसान हुआ है इसलिए अतिरिक्त फ्लैट बनाने की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन
हाल ही में हुई बोर्ड बैठक में इसे मंजूरी दे दी गई। साथ ही बिना पेनल्टी के किस्तें जमा करने का भी वक्त मिल जाएगा। शासन के पास मंजूरी के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है।
कुल 150 बिल्डर हैं
ग्रेनो वेस्ट में करीब 150 छोटे-बड़े बिल्डरों के प्रोजेक्ट हैं। एफएआर बढ़ने से बिल्डरों को 30 फीसदी अतिरिक्त फ्लैट बनाने का मौका मिल जाएगा। फ्लैटों की संख्या अब साढ़े चार लाख के करीब हो जाएगी।
फिर से पास होंगे नक्शे
एफएआर बढ़ने से बिल्डरों को फिर से नक्शा पास कराना होगा। जब तक एफएआर बढ़ने की पूरी प्रक्रिया नहीं हो जाती तब तक बिल्डरों को डिफॉल्टर नहीं माना जाएगा।
करीब चार लाख लोग और बढ़ जाएंगे
आने वाले समय में निश्चित तौर पर प्राधिकरण के सामने सबसे बड़ी चुनौती बुनियादी जन सुविधाओं की होगी। एफएआर बढ़ने से करीब एक लाख फ्लैट और बढ़ेंगे। इनमें रहने वाले लोग भी करीब चार लाख होंगे।