{"_id":"81710ff0-4b92-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"greater-access-facilities-for-public-visiting-rashtrapati-bhavan","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्शकों के लिए राष्ट्रपति भवन के दरवाजे खुले","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
दर्शकों के लिए राष्ट्रपति भवन के दरवाजे खुले
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Fri, 21 Dec 2012 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखिर राष्ट्रपति भवन अंदर से कैसा दिखता होगा? उसमें कमरे, उसकी सजावट कैसी होगी ? अगर यह सवाल भी आपके मन में बार-बार उठते हैं, तो इन सपनों को सच करने का समय आ गया है। जी हां, देश के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रपति भवन के दरवाजे आम लोगों के लिए खोल दिए हैं। बस इसके लिए आपको पहले ऑनलाइन बुकिंग करानी होगी।
विज्ञापन
राष्ट्रपति भवन को एक जनवरी से अंदर से निशुल्क देखने के लिये आप वेबसाइट www.presidentofindia.nic.in लागऑन करके बुकिंग कर सकते हैं। यह बुकिंग शुक्रवार से खुल गई है। दर्शकों के लिए राष्ट्रपति भवन शुक्रवार, शनिवार और रविवार को खुला रहेगा। 30 दिन पहले से कोई भी बुकिंग कर सकता है और उसे सुबह नौ बजे से शाम चार बजे के बीच राष्ट्रपति भवन देखने के लिए समय आवंटित किया जाएगा। एक बार में अधिकतम 50 दर्शकों के समूह को अनुमति मिलेगी। हालांकि स्कूली बच्चों के लिए कोई सीमा नहीं है।
विज्ञापन
ऑनलाइन बुकिंग करने के बाद दो कामकाजी दिवस में ईमेल से इसकी पुष्टि कर दी जाएगी। लोग रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि के आधार पर बुकिंग की स्थिति का पता लगा सकेंगे। अगर किसी सरकारी समारोह के कारण यह बुकिंग रद्द की जाती है, तो इसकी सूचना ईमेल से दे दी जायेगी।
विज्ञापन
यह सुविधा पहले आओ पहले पाओ के आधार पर मिलेगी। अगर किसी के पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है तो वह राष्ट्रपति भवन के डिप्टी मिलिट्री सेक्रेटरी को पत्र लिखकर राष्ट्रपति भवन देखने के लिये भी आग्रह कर सकता है। इस सुविधा के तहत राष्ट्रपति भवन देखने के लिये दो रूट बनाए गए है।
पहले रूट में दर्शक राष्ट्रपति भवन के अशोक हाल-दरबार हाल, गिफ्ट म्यूजियम, लाइब्रेरी, डाइनिंग रूम, चिल्ड्रन गैलरी, लुटियन गैलरी-किचन म्यूजियम, बैंक्वेट हॉल आदि देख सकेंगे। दूसरे रूट में इन सब चीजों के साथ दर्शक मुगल गार्डन भी देख सकेंगे।