फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   great changes in congress party

कांग्रेस ने यूपी में किया बड़ा फेरबदल, मिस्त्री को हटाया

Fri, 04 Apr 2014 07:37 AM IST
Updated Fri, 04 Apr 2014 07:37 AM IST
विज्ञापन
great changes in congress party

कई दिग्गजों के चुनाव मैदान में होने की वजह से कांग्रेस ने संगठन में आंशिक फेरबदल किया है। पार्टी ने कई राज्यों के प्रभारियों को बदला है।

विज्ञापन


पार्टी ने अविनाश पांडे को उत्तर प्रदेश, राजीव शुक्ला को उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश, रजनी पाटिल को जम्मू-कश्मीर, सत्यव्रत चतुर्वेदी को बिहार और कुमारी शैलजा को राजस्थान का प्रभार सौंपा है।
विज्ञापन


इसके अलावा पार्टी के संचार विभाग का प्रभार मनीष तिवारी और रणदीप सुरजेवाला को सौंपा गया है। पार्टी ने प्रभा ठाकुर को हिमाचल प्रदेश और चौधरी लाल सिंह को उत्तराखंड का राज्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महासचिवों को उतरा चुनावी मैदान में

great changes in congress party

अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, सिक्किम, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, अंडमान, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश में भी नए प्रभारी और पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए है। चंडीगढ़ और पंजाब में राज्य पर्यवेक्षक के तौर पर अलका क्षत्रिय को नियुक्त किया गया है।

पार्टी ने संचार विभाग में रागिनी नायक को समन्‍वयक के तौर पर नियुक्त किया है। उत्तर प्रदेश के प्रभारी महासचिव रहे मधुसूदन मिस्त्री वडोदरा से तो पंजाब, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश की प्रभारी रही अंबिका सोनी पंजाब के आनंदपुर साहिब से चुनाव मैदान में हैं।

इसके अलावा संचार विभाग का काम देख रहे अजय माकन नई दिल्ली से तो बिहार के प्रभारी रहे सीपी जोशी राजस्थान से चुनाव लड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed