फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   granddaughter of lala lajpat rai died

लाला लाजपत राय की पोती नहीं रहीं

Thu, 22 Nov 2012 11:59 PM IST
साहिबाबाद/ब्यूरो
साहिबाबाद/ब्यूरो Updated Thu, 22 Nov 2012 11:59 PM IST
विज्ञापन
granddaughter of lala lajpat rai died

भारत को आजादी दिलाने में अहम योगदान देने वाले लाला लाजपत राय ‘पंजाब केसरी’ की पोती मोहिनी अग्रवाल का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह 77 वर्ष की थीं। मोहिनी अग्रवाल लंबी बीमारी से जूझ रही थी और नरेंद्र मोहन अस्पताल पिछले कई दिनों से भर्ती थीं। मोहिनी अग्रवाल समाजसेविका थीं और गरीबों के लिए एक ट्रस्ट का संचालन करती थीं।

विज्ञापन


राजेंद्र नगर सेक्टर-3 में दिवंगत मोहिनी अग्रवाल का निवास है। वह पिछले एक वर्ष से बीमार चल रही थीं। उनके पति मेजर कृष्ण मोहन अग्रवाल का भी एक वर्ष पहले बीमारी के बाद निधन हो गया था। तब से ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी थी। कुछ दिनों पहले ही उन्हें मोहन नगर स्थित नरेंद्र मोहन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन


मोहिनी अग्रवाल पति द्वारा बनाए ट्रस्ट ‘सच्चा धर्मार्थ’ का संचालन करती थीं। गरीबों की सेवा ही उनका लक्ष्य था। उनके पुत्र आशु ‘ब्रह्मचारी’ देवप्रयाग में आश्रम चलाते हैं जबकि बेटी अपने परिवार के साथ मुंबई में रहती है। मां की मौत की खबर पाकर बेटा और बेटी राजेंद्र नगर पहुंचे। बेटे आशु ने शाम छह बजे हिंडन घाट पर उन्हें मुखाग्नि दी। जिस प्रकार लाला लालपत राय ने अपना जीवन देश की आजादी के लिए न्यौछावर कर दिया गया। उसी तरह उनकी पोती ने भी अपना जीवन समाज सेवा में लगा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed