फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   grand daughter of porn star is richer than britain queen

ब्रिटेन की महारानी से भी धनवान है पॉर्न स्टार की पोती

Mon, 22 Apr 2013 06:40 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 22 Apr 2013 06:40 PM IST
विज्ञापन
grand daughter of porn star is richer than britain queen

संडे टाइम्स की 2013 की अमीरों के लिस्ट में ब्रिटेन के एक पोर्न कारोबारी की पोती ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-2 से ज्यादा धनवान है।

विज्ञापन


सोहो की रहने वाले पोर्न कारोबारी पॉल रेमंड की पोती इंडिया रोज जेम्स 369 मिलियन पाउंड की संपत्ति के साथ अमीरों की सूची में 265वें स्थान पर है।

वहीं, ब्रिटेन की महारानी 320 मिलियन पाउंड की संपत्ति के साथ 268वें नंबर पर हैं, जिनकी संपत्ति में पिछले साल के मुकाबले 10 मिलियन पाउंड की वृद्घि हुई है।
विज्ञापन


पिछले साल की तुलना में जेम्स की संपत्ति में 12 मिलियन पाउंड की बढ़ोतरी हुई है। वह अपनी बहन फॉन के साथ इस संपत्ति को संभाल रही है।

इंडिया रोज जेम्स 21 साल की युवती हैं और इस सूची में शामिल होने वाली सबसे कम उम्र की महिला हैं।

जेम्स 'फॉल्ट' नामक मैगजीन की फैशन एडीटर होने के साथ-साथ एक उभरती अदाकार भी हैं।

जेम्स को यह संपत्ति अपने दादा पॉल रेमंड से विरासत में मिली है। पॉल रेमंड ब्रिटने में पहला टॉपलेस डासिंग क्लब शुरू करने वाले पहले व्यक्ति थे, जहां से उनकी सफलता की शुरूआत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पॉल रेमंड की वर्ष 2008 में मृत्यु के बाद उनकी पोतियों को उनकी संपत्ति का 80 प्रतिशत हिस्सा मिला। अब दोनों बहनें 329 मिलियन डॉलर की मालकिन हैं।

संडे टाइम्स की अमीरों की सूची में सबसे पहले स्थान पर रूस के कारोबारी अलीशेर उस्मानेव का नाम है, जिनकी कुल संपत्ति 13.3 बिलियन पाउंड है।

इसके अलावा लगातार आठ साल से शीर्ष पर रहने वाले लक्ष्मी निवास मित्तल इस बार सूची में चौथे स्थान पर आ गए हैं। उनकी कुल पूंजी 10 बिलियन पाउंड हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed