बड़ा खुलासा: बाजार में बिक रहा सेना के घोड़ों का दाना
सुभाषनगर की पशु आहार ट्रेडिंग कंपनी सेना के घोड़ों का दाना चोरी से खरीदकर मुरादाबाद, अमरोहा और हापुड़ जिलों के बाजार में बेच रही है। पता लगने पर मैनेजर ने नौकरी छोड़ी तो कंपनी के मालिक ने उसे मुंह बंद न रखने पर जान से मारने की धमकी दे डाली।
साथ ही फर्म का नाम बदलकर काम करना शुरू कर दिया। एसपी क्राइम ने शिकायत को गंभीरता से लेकर जांच बैठा दी है। लेकिन अभी तक कोई नतीजा नहीं निकला है।
725, सुभाषनगर निवासी सुरेंद्र पाल सिंह ने एसपी क्राइम को बताया कि 2012 पशु आहार की ट्रेडिंग करने वाली कंपनी में वह मैनेजर की नौकरी करता था।
नहीं माना फर्म का मालिक
नौकरी के दौरान उसे मालूम हुआ कि कंपनी आर्मी का चोरी का घोड़ा दाना खरीदकर
हापुड़, अमरोहा और इसी जिले के कस्बा गजरौला, मुरादाबाद के पाकबड़ा इलाके
में बेचती है।
उसने जानकारी मिलने पर फर्म के मालिक को समझाने की कोशिश की,
लेकिन फर्म का मालिक नहीं माना। फर्म मालिक ने उसे चुप रहने की हिदायत दे
दी। इसके बाद उसने फर्म की नौकरी ही छोड़ दी गई।
नौकरी छोड़ने के बाद फर्म
के मालिक ने उसे धमकाया। इसी बीच फर्म का नाम बदलकर सेना के घोड़ों का दाना
चोरी से बिकने लगा। उसने काम बंद न करने पर सुबूतों के साथ आर्मी के डिपो
में मामले की शिकायत करने को कहा तो फर्म के मालिक ने उसे डेलापीर चौराहे
पर घेरकर जान से मारने की धमकी दी।
मामला गंभीर
सुरेंद्र पाल सिंह का कहना है कि फर्म
मालिक से उसकी जान को खतरा बना हुआ है। वह उसकी हत्या करा सकता है। उसने
एसएसपी और डीआईजी के नाम भी पत्र देकर मामले की जांच कराने की गुहार लगाई
है।
एसपी क्राइम डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि आर्मी का चोरी का घोड़ा
दाना(जौ) बेचे जाने की शिकायत मिली थी। उन्होंने इंटेलीजेंस सेल के प्रभारी
उप निरीक्षक विकास सक्सेना को मामले की जांच सौंप दी है।
आर्मी से घोड़ों
का दाना चोरी होना गंभीर मामला है। दोषी होने पर आरोपी के खिलाफ कड़ी
कार्रवाई कराई जाएगी।