फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   gpp wants modi to apologise for sidhu remark

गुजरात: भाजपा आलाकमान ने सिद्धू पर कसी लगाम

Tue, 04 Dec 2012 07:44 AM IST
समीर शर्मा/अहमदाबाद
समीर शर्मा/अहमदाबाद Updated Tue, 04 Dec 2012 07:44 AM IST
विज्ञापन
gpp wants modi to apologise for sidhu remark

भाजपा आलाकमान ने गुजरात में तीखे भाषणों के साथ चुनाव प्रचार कर रहे सांसद नवजोत सिंह सिद्धू को निर्देश दिए हैं कि वे बोलने में संयम बरतें। केशुभाई पटेल को सिद्धू ने देशद्रोही बताया था और कहा कि उनका भाजपा से विश्वासघात गोमांस खाने जैसा है। गंभीर व्यक्तिगत टिप्पणियों से भाजपा आलाकमान को पटेलों के नाराज होने की आशंका है।

विज्ञापन


केशुभाई की गुजरात परिवर्तन पार्टी के कार्यकर्ता जगह-जगह सिद्धू व भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। भाजपा आलाकमान ने सिद्धू को पटेल के खिलाफ टिप्पणी नहीं करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। भाजपा स्टार प्रचारक सिद्धू ने अपने भाषणों में कहा था कि जिस भाजपा ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाया था, वे उसी पार्टी की पीठ में छुरा भोंक रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने लोगों से अपील की कि केशुभाई के खिलाफ वोटिंग करके राज्य से ऐसे बाहर फेंकें जैसे गेंद छक्के के लिए जाती है। उन्होंने प्रधानमंत्री के लिए कहा कि वे गांधी जी के उस बंदर की तरह हैं, जो बोलता नहीं है और कांग्रेस भारत को सोनिया की चिड़िया बनाना चाहती है। केशुभाई ने कहा कि वे स्वयंसेवक संघ की जड़ों को भारत में मजबूती देने वालों में से हैं, तो देशद्रोही कैसे हो सकते हैं। सिद्धू से ऐसी टिप्पणी करवाने के लिए मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा जिम्मेदार है। उधर, केशुभाई ने सिद्धू के खिलाफ कोर्ट और चुनाव आयोग में जाने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed