{"_id":"cb7c7f74-3d16-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"gpp-support-shweta-bhatt-against-narendra-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी के खिलाफ श्वेता भट्ट को केशुभाई का समर्थन ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मोदी के खिलाफ श्वेता भट्ट को केशुभाई का समर्थन
अहमदाबाद/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 03 Dec 2012 12:45 PM IST
विज्ञापन
गुजरात में मणिनगर विधानसभा क्षेत्र से नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ रही कांग्रेस की उम्मीदवार श्वेता भट्ट को गुजरात परिवर्तन पार्टी ने समर्थन देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
गुजरात परिवर्तन पार्टी ने श्वेता भट्ट के खिलाफ अपने उम्मीदवार को नाम वापस ले लिया है।
श्वेता ने कल एक प्रेस कांफ्रेस में अपील की थी कि नरेंद्र मोदी के खिलाफ लड़ाई में उनका सहयोग करें।
बताया जा रहा है कि इस अपील के जवाब में ही केशुभाई पटेल की पार्टी ने अपने उम्मीदवार का नाम वापस लिया है।
गौरतलब है कि श्वेता भट्ट निलंबित आईपीएस आफिसर संजीव भट्ट की पत्नी है। कांग्रेस ने भी केशुभाई पटेल के खिलाफ उम्मीदवार नहीं खड़ा किया है।