{"_id":"4de1777dd774aa8b013b9dd389b30187","slug":"govt-will-not-increase-number-of-subsidized-gas-cylinders","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार के बावजूद सरकार नहीं बढ़ाएगी सिलेंडरों की संख्या","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
हार के बावजूद सरकार नहीं बढ़ाएगी सिलेंडरों की संख्या
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 14 Dec 2013 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस को विधानसभा चुनावों में करारी शिकस्त मिलने के बावजूद पेट्रोलियम मंत्री वीरप्पा मोइली ने कहा है कि आम आदमी के लिए सालाना रियायती रसोई गैस सिलेंडरों की संख्या नौ से ज्यादा नहीं बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
हालांकि उपभोक्ताओं को दी जाने वाली सुविधाओं को बेहतर करने का काम जरूर किया जाएगा।
शुक्रवार को संवाददाताओं से बातचीत में मोइली ने कहा कि सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडरों की संख्या बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। उन्होंने कहा कि आम आदमी की जरूरत के साथ सरकार की वित्तीय सेहत पर ध्यान देना जरूरी है। इस मुद्दे पर यूपीए सरकार जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेगी।
विज्ञापन
उन्होंने एक सवाल के जवाब में डीजल के मूल्य में एकमुश्त बड़े इजाफे का संकेत भी दिया। मोइली ने कहा कि किरीट पारिख समिति की सिफारिशें आर्थिक मजबूती के लिए ठीक हैं। देश को आगे ले जाने के लिए सुधार जरूरी है लेकिन समिति के प्रस्ताव को लागू करना मुमकिन है या नहीं इस पर विचार करना होगा।
विज्ञापन
पेट्रोलियम मंत्रालय सरकार की वित्तीय स्थिति और आम आदमी की जेब दोनों को ध्यान में रखकर ही कोई निर्णय लेगा। फिलहाल जरूरत के मुताबिक तेल कंपनियां प्रत्येक माह 50 पैसा प्रति लीटर डीजल के दाम बढ़ा रही है।
गौरतलब है कि किरीट पारिख समिति ने डीजल के दाम में एकमुश्त पांच रुपये प्रति लीटर इजाफे की सिफारिश की थी। इसके अलावा डीजल सब्सिडी बोझ को अधिकतम एक वर्ष में खत्म करने का सुझाव भी दिया गया था।