{"_id":"bd5bff42-1cef-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"govt-will-investigate-against-gadkari-but-not-vadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"गडकरी के खिलाफ होगी जांच, लेकिन वाड्रा की नहीं","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
गडकरी के खिलाफ होगी जांच, लेकिन वाड्रा की नहीं
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 23 Oct 2012 03:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन गडकरी की कंपनी में कथित तौर पर अनियमितताओं पर सरकार ने जांच कराने की बात कही है। दूसरी तरफ नितिन गडकरी ने कहा कि वह हर तरह की जांच के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
एक निजी न्यूज चैनल से बातचीत में कंपनी मामलों के मंत्री वीरप्पा मोइली ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष के खिलाफ आरोपों की जांच की जाएगी। वहीं, जब मोइली से पूछा गया कि क्या रॉबर्ट वाड्रा से जुड़े मामलों की भी जांच होगी तो उन्होंने इस सवाल का जवाब देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर में नितिन गडकरी की कंपनी को मिलने वाले फंड को लेकर अनियमितता के सवाल उठाए गए हैं। वहीं, इस बीच भाजपा ने इस मामले पर कहा कि गडकरी के खिलाफ लगे आरोपों की जांच के लिए खुद नितिन गडकरी ही तैयार हैं, लेकिन सरकार रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ लगे आरोपों की जांच कराने से क्यों कतरा रही है।
विज्ञापन