फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   govt wants cbi probe misuse of funds in up

यूपी में फंड के दुरुपयोग पर सीबीआई जांच चाहती है सरकार

Fri, 29 Mar 2013 11:10 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Fri, 29 Mar 2013 11:10 PM IST
विज्ञापन
govt wants cbi probe misuse of funds in up

समाजवादी पार्टी के केंद्र सरकार से समर्थन वापस लेने की चर्चाओं के बीच यूपीए सरकार ने उत्तर प्रदेश सरकार को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) में फंड के कथित तौर दुरुपयोग की सीबीआई जांच करने को कहा है।

विज्ञापन


केंद्र सरकार को शिकायत मिल रही हैं कि यूपी की सड़कों के निर्माण के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय की इस योजना के लिए जो फंड मुहैया कराया जा रहा है, उसका कथित तौर पर दुरुपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसी के चलते केंद्र ने राज्य की सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी को आरोपों की जांच के लिए सीबीआई जांच कराने को कहा है।

सूत्रों के अनुसार सुल्तानपुर जिले के कुछ गांवों में सड़क निर्माण के लिए आवंटित फंड का दुरुपयोग किया जा रहा है।

केंद्र सरकार इस योजना के लिए फंड मुहैया कराने के अलावा निगरानी भी करती है, लेकिन इसे लागू करने में राज्य सरकार की अहम भूमिका होती है।

समाजवादी पार्टी ने यूपीए सरकार को बाहर से समर्थन दिया हुआ है। संकट के समय से जूझ रही सरकार के लिए सपा के 22 और बसपा के 21 सांसदों का समर्थन काफी अहम है। माना जा रहा है कि स्थानीय कार्यकर्ता की शिकायत पर ग्रामी विकास मंत्रालय ने सीबीआई जांच की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed