फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Govt to use mobile msg for Beti Bachao Beti Padao campaign

घर-घर मोबाइल से पहुंचेगा 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' का संदेश

Fri, 30 Oct 2015 12:05 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 30 Oct 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
Govt to use mobile msg for Beti Bachao Beti Padao campaign

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की सफलता के लिए अब तकनीक का सहारा लिया जाएगा। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय मोबाइल के माध्यम से इसका प्रचार-प्रसार बढ़ाना चाहती है।

विज्ञापन


देश में घटते लिंग अनुपात के संतुलन के लिए नरेंद्र मोदी सरकार ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना शुरू की थी। जागरुकता बढ़ाने के लिए मंत्रालय ने सेलटिक मोबाइल मीडिया इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौता किया है।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि इस प्रयास से 10 करोड़ मोबाइल उपयोगकर्ताओं तक सरकार का संदेश आसानी से पहुंच सकेगा। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के मुताबिक कैंपेन का उद्देश्य लैगिंक समानता और लड़कियों की शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल की जनगणना के मुताबिक देश में प्रत्येक 1000 पुरूषों पर महिलाओं की संख्या 918 आकी गई है। जोकि देश में लड़कियों के जन्म के सबसे खराब प्रतिशत को दर्शाता है।

मंत्रालय से किये गए समझौते के मुताबिक कंपनी मोबाइल के माध्यम से संदेश को पहुंचाने का काम करेगी। जबकि जरूरी सूचनाएं भी उपलब्ध कराई जाएगी।

मोबाइल यूजर्स को पसंदीदा भाषा में मिलेग‌ी सूचना!

Govt to use mobile msg for Beti Bachao Beti Padao campaign

मह्वपूर्ण यह है कि मोबाइल उपयोगकर्ताओं को उनकी पसंदीदा भाषा में सूचना देने पर विचार किया जा रहा है। इस संदर्भ में देश के सभी महत्वपूर्ण मोबाइल ऑपरेटरों के साथ सलाह-मश्विरा भी किया जा रहा है।

इस प्रयास से मोबाइल धारकों को योजना से जुड़ी सभी सूचनाएं प्राप्त हो सकेगी। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय सचिव वी सोमसुंदरन ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कैंपेन देश के लिए काफी महत्वपूर्ण है।

तकनीक का सहारा लेकर इस बारे में जागरुकता बढ़ाने की पहल होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार के प्रयास से लिंग अनुपात बेहतर हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed