फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Govt to introduce organ donation will info on DL and Sim

आपका डीएल बताएगा आप अंगदान के इच्छुक हैं कि नहीं

Sat, 12 Dec 2015 02:28 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 12 Dec 2015 02:28 AM IST
विज्ञापन
Govt to introduce organ donation will info on DL and Sim

अगर आपने अंगदान किया है तो आपकी मौत के बाद इस वादे को हर हाल में पूरा करने की गुंजाइश बढ़ गई है। अंगदान करने वालों की किसी भी समय और किसी भी स्थिति में पहचान सुनिश्चित करने के लिए सरकार अब ड्राइविंग लाइसेंस, मोबाइल सिम सहित अन्य महत्वपूर्ण पहचान पत्रों में इस आशय की सूचना उपलब्ध कराने की व्यवस्था करने जा रही है।

विज्ञापन


दरसअल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में अंगदान को गंभीरता से लिया था। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस दिशा में तेजी से कदम उठाने का फैसला किया है। स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा है कि मंत्रालय इस दिशा में विस्तृत और व्यापक नीति तैयार कर रही है। इस क्रम में लोगों से सुझाव मांगे जा रहे हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि भारत में मानव अंगों की मांग और आपूर्ति में बड़ा अंतर है। इसके अलावा अब तक यह व्यवस्था नहीं है कि मरने के बाद अपने अंग दान करने का शपथ देने वालों की इच्छा को हर हाल में कैसे पूरी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीडीपी सांसद जयदेव ने जेपी नड्डा को उलझाया

Govt to introduce organ donation will info on DL and Sim

लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान टीडीपी के सांसद जयदेव गल्ला ने इसी संदर्भ में अपने सवाल से शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री को उलझा दिया। उन्होंने कहा कि मैंने मृत्यु के बाद गुंटूर अस्तपाल को अंगदान का फैसला किया है। अगर मेरी मृत्यु वहां से बहुत दूर किसी दूसरे स्थान पर हुई तो मेरी यह इच्छा कैसे पूरी होगी।

गल्ला ने कहा कि सरकार मोबाइल सिम में अंगदान करने वालों की सूचना देने की व्यवस्था क्यों नहीं करती। इसके बाद इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला ने भी सवाल किया कि अंगदान करने वालों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस या अन्य तरह के पहचान पत्रों में इस आशय की जानकारी देने की व्यवस्था क्यों नहीं की जाती।

चौटाला का कहना था कि ऐसा किए जाने पर आकस्मिक मौत की स्थिति में इस आशय की जानकारी तत्काल हासिल की जा सकेगी। इस पर स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने कहा कि पीएम की ओर से इस मामले में दिलचस्पी लेने के बाद मंत्रालय अंगदान कराने वालों की पहचान सुनिश्चित कराने के लिए कई तरह के सुझाव को अमल में लाने की तैयारी कर रहा है।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में सभी लोगों से वेबसाइट के माध्यम से सुझाव मांगे गए हैं। जल्द ही इस संबंध में व्यापक नीति तैयार करने के साथ ही हर हाल में पहचान सुनिश्चित करने की व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed