फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Govt to give Rs.12000 for making toilet

अगर आप शौचालय बनवा रहे हैं तो ये खबर जरूर पढ़ें

Sun, 04 Oct 2015 05:46 PM IST
Updated Sun, 04 Oct 2015 05:46 PM IST
विज्ञापन
Govt to give Rs.12000 for making toilet

एक तरफ जहां मोदी सरकार पर विदेश से काला धन लाकर जनता के खाते में 15 लाख रुपये न डाल पाने का सियासी आरोप लगाया जा रहा है वहीं केंद्र सरकार जल्द ही जनता को शौचालय के लिए दिए जाने वाले 12 हजार रुपये का बखान करती नजर आएगी।

विज्ञापन


इस कवायद के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय ने बाकायदा एक फिल्म बनवाई है। इस फिल्म के जरिये केंद्र सरकार विभिन्न प्रचार माध्यमों से जनता के सामने इस बात की अपील करेगी कि वे अपने घर में शौचालय बनवाएं और बतौर प्रोत्साहन राशि 12 हजार रुपया लेकर जाएं।
विज्ञापन


शौचालय के लिए 12 हजार रुपया देने के प्रचार मकसद पर ग्रामीण विकास मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी का कहना है कि इस राशि को शौचालय के लिए नाकाफी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह राशि सिर्फ प्रोत्साहन है

Govt to give Rs.12000 for making toilet

बार-बार यह सवाल उठता है कि 12 हजार रुपये में शौचालय कैसे बनेगा जबकि सरकार की ओर से यह राशि बतौर प्रोत्साहन दी जा रही है। यही वजह है कि जनता के भ्रम को दूर करने के लिए विज्ञापन का सहारा लिया जा रहा है ताकि इस राशि को लेकर कोई गलतफहमी न रहे।

अधिकारी ने बताया की सरकार ने सामुदायिक शौचालय की परिकल्पना पर भी जोर दिया है। गांव और कस्बे में लोगों से कहा जा रहा है कि वे एकजुट होकर समूह में शौचालय बनवाएं। क्योंकि लोग समूह में ही रहते हैं और घर-घर में शौचालय के लिए जगह नहीं होती है। ऐसे में सामुदायिक शौचालय बेहद कारगर है।

सामुदायिक शौचालय के लिए भी प्रत्येक भागीदार को 12 हजार रुपये ही दिए जाएंगे। सामूहिक निर्माण में लागत भले ही कम आती हो पर सरकार ने तय किया है कि वह 12 हजार रुपये ही देगी। लाभार्थी अपने बचे पैसे को अन्य मद में खर्च कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed