{"_id":"6313303e-0d02-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"govt-to-develop-two-smart-cities-in-every-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर राज्य में बनेंगी दो ‘स्मार्ट’ सिटी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
हर राज्य में बनेंगी दो ‘स्मार्ट’ सिटी
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Wed, 03 Oct 2012 08:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार की जवाहर लाल नेहरू नेशनल अर्बन रिन्यूअल मिशन (जेएनएनयूआरएम) के दूसरे चरण के तहत हर राज्य में दो स्मार्ट सिटी विकसित करने की योजना है। ये शहर इंटेलीजेंट ट्रांसपोर्ट और कार्बन न्यूट्रल स्टेट्स जैसी माडर्न फीचर से युक्त होंगे।
विज्ञापन
शहरी विकास मंत्री कमलनाथ ने मंगलवार को यहां कहा कि केंद्र सरकार अर्बन रिन्यूअल मिशन के जरिए शहरों को फंड मुहैया कराती है। हमारे प्रोग्राम में से एक में हमने देश के हर राज्य में दो स्मार्ट सिटी विकसित करने का प्रस्ताव रखा है। मंत्री ने कहा कि इन स्मार्ट सिटी की जनसंख्या 5 लाख से 10 लाख के बीच होगी। इसके लिए ऑस्ट्रेलियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के विशेषज्ञों की सेवाएं लेने को कहा गया है।
विज्ञापन
इसके पहले कमलनाथ ने ऑस्ट्रेलिया के ट्रांसपोर्ट, इनोवेशन और टेक्नोलॉजी मंत्री से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के विकास के प्रस्ताव के लिए उज्जैन या जबलपुर जैसे मध्यम श्रेणी के शहरों पर भी विचार किया जाएगा।
विज्ञापन