फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Govt to build Rs 20000 cr expressway from Ludhiana to Delhi

दिल्ली से लुधियाना के बीच बनेगा एक्सप्रेस वे

Wed, 16 Jan 2013 11:02 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Wed, 16 Jan 2013 11:02 PM IST
विज्ञापन
Govt to build Rs 20000 cr expressway from Ludhiana to Delhi

केंद्र सरकार ने बुधवार को घोषणा की है कि लुधियाना और राष्ट्रीय राजधानी के बीच 20 हजार करोड़ रुपए की लागत से छह लेन वाला एक्सप्रेस वे बनाया जाएगा।

विज्ञापन


सड़क यातायात एवं राजमार्ग मंत्री सीपी जोशी ने तीन राज्यों के मंत्रियों से साथ बैठक के बाद पत्रकारों को बताया कि दिल्ली, हरियाणा और पंजाब ने आज 357 किमी लंबे दिल्ली-लुधियाना एक्सप्रेस के निर्माण के लिए सैद्धांतिक मंजूरी की सहमति दे दी है। अगले महीने मार्ग का नक्शा तय हो जाएगा।  
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस एक्सप्रेस वे को बनाने में 40 करोड़ रुपए प्रति किमी की लागत आएगी और पांच हजार करोड़ भूमि के अधिग्रहण पर खर्च होंगे।

इसके दोनों ओर शहर बसाए जाएंगे जहां से यातायात को इससे बाहर निकलने की अनुमति रहेगी। जब रास्ता तय हो जाएगा तो हम इस परियोजना में धन लगाने के लिए रियल स्टेट कारोबारियों से क्रास सब्सिडी माडल पर विचार-विमर्श करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोशी ने कहा कि पहले दिल्ली से चंडीगढ़ तक एक्सप्रेस वे बनाने के लिए कैबिनेट ने मंजूरी दी थी पर राज्यों की मांग पर अब इस परियोजना को चंडीगढ़ को जोड़ते हुए लुधियाना तक बनाने के लिए दोबारा तैयारी करने का फैसला किया गया है। दिल्ली से लुधियाना का रास्ता 266 किमी का है जबकि चंडीगढ़ को जोड़ने के लिए 91 किमी अलग से बनेगा।


एक माह में इस परियोजना का वित्तीय प्रारूप व मार्ग तय हो जाने की उम्मीद है। परियोजना की विस्तृत रिपोर्ट मिलने के बाद उनका मंत्रालय केबिनेट की मंजूरी लेगा। तीनों राज्यों के पीडब्ल्यूडी सचिवों को इस परियोजना का नोडल अधिकारी बनाया गया है।
 
जोशी ने बताया कि दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेस वे का वित्तीय प्रारूप भी जल्द तय कर लिया जाएगा। एक कार्यक्रम के तहत सरकार सात एक्सप्रेस वे बनाने का पहले ही फैसला कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed