फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   govt to bring already delayed lokpal bill in budget session

अब बजट सत्र तक टला लोकपाल बिल

Wed, 19 Dec 2012 08:47 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Wed, 19 Dec 2012 08:47 PM IST
विज्ञापन
govt to bring already delayed lokpal bill in budget session

एक के बाद एक रुकावटों के बीच लोकपाल विधेयक अब बजट सत्र तक के लिए टल गया है। सरकार ने बुधवार को राज्यसभा में कहा कि वह प्रवर समिति की सिफारिशों के मद्देनजर जरूरी संशोधनों के साथ आगामी बजट सत्र में यह विधेयक राज्यसभा में लाएगी।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री वी. नारायणसामी ने यह जानकारी दी। इससे पहले विपक्ष के नेता अरुण जेटली, माकपा के केएन बालगोपाल और पी राजीव ने यह मुद्दा उठाया। जेटली ने कहा कि लोकपाल विधेयक राज्यसभा की प्रवर समिति को भेजा था न कि स्थायी समिति को।
विज्ञापन


प्रवर समिति की रिपोर्ट आ चुकी है और यह इस सदन की संपत्ति है। रिपोर्ट पर चर्चा कराना सभापति का विशेषाधिकार है। इस पर सरकार का रुख स्पष्ट करते हुए नारायणसामी ने कहा कि संसद सत्र शुरू होने के बाद प्रवर समिति की रिपोर्ट पेश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे विचार के लिए कानून मंत्रालय के पास भेजा गया और उसने अपनी मंजूरी प्रदान कर दी। हम इस रिपोर्ट को कैबिनेट में ले जा रहे हैं ताकि संशोधनों को मंजूरी मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed