{"_id":"847b3439e76947a8a36e06070fe754e9","slug":"govt-throws-rings-of-protection-around-pm-candidate-narendra-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकियों की हिट लिस्ट में मोदी पहले नंबर पर, सुरक्षा बढ़ी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आतंकियों की हिट लिस्ट में मोदी पहले नंबर पर, सुरक्षा बढ़ी
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 04 Nov 2013 01:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजनीतिक हत्याओं के लिए बदनाम भारत के सुरक्षा बलों के सामने बीजेपी के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को सुरक्षा देने की एक बड़ी जिम्मेदारी आई है।
27 अक्टूबर को पटना के गांधी मैदान मोदी की रैली से पहले सीरियल बम धमाकों में 6 लोगों की मौत हो चुकी है। खुफिया विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस घटना के लिए देश में प्रतिबंधित इंडियन मुजाहिदीन जिम्मेदार है।
टीओआई की खबर के मुताबिक आईबी के अधिकारी ने अपनी पहचान छुपाए जाने के शर्त पर बताया कि नरेंद्र मोदी आतंकियों की हिट लिस्ट की सूची में सबसे ऊपर हैं। उस अधिकारी ने पकड़े गए आतंकियों के बयानों के आधार पर बताया कि 1 से लेकर 10 तक की सूची में केवल मोदी का नाम है, इसके बाद बाकियों का नंबर आता है।
मई में होने वाले आम चुनाव में नरेंद्र मोदी बीजेपी की ओर से अगुवाई करेंगे वहीं कांग्रेस तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाने के लिए जोर आजमाइश करेगी।
आतंकियों के अनुसार गुजरात में 2002 में हुए दंगों के लिए नरेंद्र मोदी ही जिम्मेदार हैं, जो उस समय राज्य में अपना पहला कार्यकाल संभाल रहे थे।
हालांकि अल्पसंख्यक मुस्लिमों के खिलाफ मोदी इन दंगों में अपनी संलिप्तता या पक्षपात से इनकार करते रहे हैं।
राजनीतिक हत्याओं से आजाद भारत का इतिहास दागदार रहा है। आजादी के ठीक बाद एक 'सनकी हिंदू' ने महात्मा गांधी की हत्या कर दी। इसके बाद प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को 1984 में उनके ही सिख सुरक्षा गार्ड ने गोली मार दी। इंदिरा के ही बेटे और राजीव गांधी को भी 1991 में तमिल आत्मघाती हत्यारों ने मार डाला।
विज्ञापन
आईबी के रिपोर्ट के अनुसार नरेंद्र मोदी कई आतंकियों संगठनों की सूची में हैं। फिलहाल मोदी को नेशनल सिक्यूरिटी गार्ड्स (एनएसजी) के 108 ब्लैक कैट कमांडो सुरक्षा दे रहे हैं। मोदी की सुरक्षा अब इन्ही एनएसजी जवानों के हाथों में है। यह मोदी को सुरक्षा के तीन घेरे में रखते हैं। पहला घेरा आतंकियों से लड़ने वाला होता है। दूसरा घेरा मोदी को कवर देता है और तीसरा घेरा उन्हें वहां से बाहर ले जाने के लिए बनाया गया है।