{"_id":"d429db88-478b-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"govt-speak-bluntly-with-pakistan-on-terrorism-says-bap","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक से आतंकवाद पर दो टूक बात करे केंद्र: भाजपा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पाक से आतंकवाद पर दो टूक बात करे केंद्र: भाजपा
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Sun, 16 Dec 2012 08:56 PM IST
विज्ञापन
भाजपा ने कहा है कि केंद्र सरकार को आतंकवाद पर पाकिस्तान के साथ दो टूक बात करनी चाहिए। पार्टी का मानना है कि जब तक सीमापार से आतंकवाद को बढ़ावा देना खत्म नहीं हो जाता है, पाकिस्तान के साथ अन्य मुद्दों पर बात करना बेमानी है।
विज्ञापन
पार्टी उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने पाकिस्तान के गृह मंत्री रहमान मलिक की भारत यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र सरकार को सीमापार के आतंकी कैंपों को नष्ट करने के लिए साफ-साफ बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब भी आतंकवाद का सवाल आता है तो पाकिस्तान को तकलीफ होने लगती है।
विज्ञापन
नकवी ने कहा कि भाजपा का स्पष्ट मत है कि जब तक पाक में आतंकवाद की ‘फैक्टरी’ चलती रहेगी और आतंकियों का ‘उत्पादन’ होता रहेगा, तब तक उससे चलने वाली बातचीत सार्थक नहीं होगी। बातचीत का कोई ठोस नतीजा नहीं निकलेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान अमन की बात भी बदनीयती से कर रहा है।
विज्ञापन