{"_id":"ecc32268-f07c-11e2-b293-001e671f54a0","slug":"govt-slaps-show-cause-notices-on-27-more-coal-block-allottees","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलगेट: 27 कंपनियों को कारण बताओ नोटिस ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कोलगेट: 27 कंपनियों को कारण बताओ नोटिस
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Fri, 19 Jul 2013 07:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने उत्पादन में देरी के चलते 27 कोयल खदानों के आवंटियों को कारण बताओ नोटिस भेजा है जबकि 21 अन्य से समय पर काम शुरू होने का स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
कोयला मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि यह फैसला इसी हफ्ते लिया गया है, हालांकि उन्होंने कंपनियों के नाम का खुलासा करने से इंकार कर दिया।
अंतर-मंत्रालय समूह (आईएमजी) की सिफारिश के बाद ही यह कदम उठाए जा रहे हैं।
करीब 40 खदानों से उत्पादन में हो रही देरी के चलते अब तक जिंदल स्टील एंड पावर, हिंदुस्तान जिंक और अल्ट्राटेक को नोटिस जारी किया जा चुका है।
आईएमजी ने पिछले महीने 56 कोल ब्लॉकों की प्रगति की समीक्षा की थी और देरी करने वालों के खिलाफ नोटिस जारी करने की सिफारिश की थी।
इससे पहले मंत्रालय एनटीपीसी, जीवीके पावर और मोनेट इस्पात समेत करीब 30 कंपनियों को नोटिस जारी कर चुका है।