फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   govt should not talk to naxalites

'आदिवासी भी तंग आ चुके हैं नक्सलियों से'

Fri, 07 Jun 2013 03:44 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 07 Jun 2013 03:44 PM IST
विज्ञापन
govt should not talk to naxalites

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने नक्सलियों के साथ किसी भी प्रकार की बातचीत का विरोध किया है।

विज्ञापन


भागवत ने कहा कि नक्सलियों की हिंसात्मक नीति से तो अब नक्सल प्रभावित इलाकों में रहने वाले आदिवासी भी तंग आ चुके हैं।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की परिवर्तन रैली पर नक्सली हमले के बाद सरकार ने नक्सलियों को लेकर कड़ा रुख अपनाने का निर्णय लिया है।

नागपुर में संघ के एक कार्यक्रम में भागवत ने कहा कि नक्सलियों से किसी भी प्रकार की बातचीत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नक्सलियों की हिंसा से जंगल में रहने वाले आदिवासी भी तंग आ चुके हैं।


भागवत ने देश में चीनी घुसपैठ को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आजादी के 65 साल बाद भी दुर्भाग्य से हम सीमा रेखा चिन्हित करने में नाकाम रहे हैं और इसी वजह से चीनी सैनिक भारतीय क्षेत्र में काफी अंदर तक घुस आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed