{"_id":"7ccdb9eeacb4fa18c71b1e5d9caa9ea4","slug":"govt-revises-format-of-obc-caste-certificate","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओबीसी जाति प्रमाण पत्र का प्रारूप बदला","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
ओबीसी जाति प्रमाण पत्र का प्रारूप बदला
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Thu, 10 Jul 2014 07:50 AM IST
विज्ञापन
सरकार ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के जाति प्रमाण पत्र के प्रारूप में बदलाव किया है जिससे कि आरक्षण का लाभ पहुंचाना आसान हो सके।
विज्ञापन
कार्मिक, जन शिकायत और पेंशन मामलों के मंत्री जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में एक लिखित जवाब में कहा कि ओबीसी के उम्मीदवारों को आरक्षण का लाभ लेने में परेशानी की बात सामने आई है।
प्रारूप में जाति या समुदाय के नाम लिखने के लिए जगह थी लेकिन इसमें उक्त जाति को ओबीसी की केंद्रीय सूची में शामिल करने संबंधी विशेष प्रस्ताव के बारे लिखने के लिए कोई जगह नहीं थी।
विज्ञापन
पिछड़ा वर्ग राष्ट्रीय आयोग ने इसका परीक्षण किया और ओबीसी सर्टिफिकेट के प्रारूप में बदलाव किया।