कार्यकाल पूरा होने से पहले हटाए गए ED निदेशक
केंद्र सरकार ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के निदेशक राजन एस कटोच को कार्यकाल पूरा होने के बाद हटना है। इसके बाद विशेष निदेशक करनैल सिंह को निदेशक का कार्यभार सौंपा जाएगा। कटोच का कार्यकाल इस साल 31 अक्तूबर तक है। कैबिनेट की नियुक्ति मामलों की कमेटी ने उनसे ईडी निदेशक का कार्यभार वापस लेने का फैसला लिया है।
कटोच अगस्त 2014 से ही ईडी निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे थे। वह भारी उद्योग मामलों के सचिव हैं। कार्मिक विभाग की ओर से बुधवार देर रात ऐसी खबर थी की कैबिनेट की नियुक्ति मामलों की कमेटी ने ईडी निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार करनैल सिंह को देने का फैसला किया है।
सुब्रह्मण्यम स्वामी ने पीएम को लिखा था खत
वरिष्ठ भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी की ओर से पीएम मोदी को खत लिखकर केंद्रीय जांच एजेंसी के लिए पूर्ण कालिक निदेशक नियुक्त करने के लिए कहने के बाद सरकार का यह निर्णय सामने आया है।
उन्होंने कहा था कि एजेंसी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी से जुड़े नेशनल हेराल्ड मामले में मनी लांड्रिंग की ठीक से जांच नहीं कर रही है। वह जांच के दौरान मामले में कोई तथ्य नहीं जुटा सके। जबकि सारे सबूत तलाशने पर मिल सकते थे। सूत्रों के अनुसार कटोच के खिलाफ विभागीय जांच भी हो सकती है। उन्होंने कहा था कि इस मामले में राहुल और सोनिया के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले हैं।