फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   govt proposes rail connectivity to ''char dham'' in uttarakhand

केदारनाथ और बद्रीनाथ तक दौड़ेगी मोदी की ट्रेन

Wed, 09 Jul 2014 12:14 AM IST
Updated Wed, 09 Jul 2014 12:14 AM IST
विज्ञापन
govt proposes rail connectivity to ''char dham'' in uttarakhand

मोदी सरकार ने चारधाम की यात्रा को रेल मार्ग से जोड़ने की योजना बनाई है। रेल मंत्री ने अपने बजट भाषण में नए रेल मार्गों के सर्वेक्षण में चार धाम की यात्रा को भी जोड़ा है।

विज्ञापन


रेल मंत्रालय आने वाले दिनों में चार धाम की यात्रा को रेल मार्ग से जोड़ने के लिए सर्वेक्षण शुरू करेगा। केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री तक रेल नेटवर्क बनाने के लिए सर्वेक्षण का कार्य इसी बजट में शुरू करने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन


इसके साथ ही जम्मू कश्मीर और पूर्वोत्तर के राज्यों में भी ट्रेनों की सौगात देने की योजना बनाई है। उधमपुर-कटड़ा रेल संपर्क के शुरू होने के साथ ही उधमपुर-बनिहाल खंड पर बस यात्रा करने के लिए जम्मू कश्मीर सरकार के साथ समझौता भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे यात्री एक ही टिकट पर श्रीनगर तक जा सकते हैं। साथ ही रेल मंत्री ने कहा है कि बनिहाल से कटड़ा के बीच नहीं बने लिंक को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

रेल बजट में पूर्वोत्तर क्षेत्र पर भी खासा ध्यान

govt proposes rail connectivity to ''char dham'' in uttarakhand

रेल बजट में पूर्वोत्तर क्षेत्र पर भी खासा ध्यान दिया गया है। रेल मंत्री ने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र में 23 परियोजनाएं प्रगति पर हैं। इनमें 11 राष्ट्रीय परियोजनाएं हैं।

रेल मंत्री ने कहा कि पिछले साल की तुलना में इन परियोजनाओं के लिए काफी पैसा आवंटित किया गया है। 2014-15 में पूर्वोत्तर क्षेत्र की परियोजना के लिए 5116 करोड़ रुपये के बजट की व्यवस्था की गई है।

रेल मंत्री के मुताबिक ये बजट पिछले साल से 54 फीसदी अधिक है। रेल मंत्री ने कहा कि दुधनोई-मेंदीपठार नई लाइन, लमार्डिंग-बदरपुर-सिलचर आमान परिवर्तन, हरमुटी-मुर्कोंगसलके ओर बालीपाड़ा-भालुकर्पोग खंडों को जल्द चालू कर दिया जाएगा।

सभी धर्मों के तीर्थ कराएगी रेल

govt proposes rail connectivity to ''char dham'' in uttarakhand

धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ खस्ताहाल में पहुंची रेलवे की सेहत सुधारने के लिए मोदी सरकार ने सभी धर्मों के प्रमुख तीर्थ स्थलों को रेलवे सर्किट से जोड़ने का फैसला किया है। रेल मंत्री सदानंद गौड़ा ने तीर्थ स्थलों के साथ-साथ पर्यटकों के लिए भी विशेष गाड़ियां चलाने का ऐलान किया।

तीर्थाटन के लिए न सिर्फ विशेष तीर्थ सर्किटों की पहचान कर ली गई है बल्कि इन पर विशेष ट्रेनें चलाने की भी तैयारी है। अब हिंदू हों या मुस्लिम, सिख हों या ईसाई, बौद्ध हों या फिर जैन सभी को रेल तीर्थ यात्रा कराएगी। साथ ही रेल मंत्री की पूर्वोत्तर राज्यों में ईको टूरिज्म और एजुकेशन टूरिज्म शुरू करने की भी योजना है।

रामेश्वरम से बनारस तक चलेगी विशेष ऐसी ट्रेन

govt proposes rail connectivity to ''char dham'' in uttarakhand

रेल मंत्री ने रेल बजट के दौरान घोषणा की कि उनके मंत्रालय ने देवी सर्किट, ज्योर्तिंलंग सर्किट, सिख सर्किट, बौद्ध सर्किट, प्रसिद्ध मंदिर सर्किट, जैन सर्किट, ईसाई सर्किट, मुस्लिम-सूफी सर्किट की पहचान की है।

इन सर्किटों पर विशेष पैकेज गाड़ियां चलाई जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि रेल टूरिज्म के क्षेत्र में निजी भागीदारी को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों के लिए कम दूरी की कुछ गाड़ियां शुरू करने का उनका इरादा है।

रेल मंत्री ने घोषणा की है कि रामेश्वरम से एक ऐसी विशेष ट्रेन चलाई जाएगी जो बंगलूरू, चेन्नई होते हुए हरिद्वार, अयोध्या और बनारस जैसे तीर्थ और पर्यटन स्थलों तक जाएगी।

इसी तरह बागलकोट, बीजापुर और सोलापुर के रास्ते गदग से पंढरपुर तक एक पर्यटन गाड़ी चलाई जाएगी। बजट के दौरान तृणमूल सांसदों का भारी विरोध झेल रहे रेल मंत्री ने घोषणा की कि स्वामी विवेकानंद के नैतिक मूल्यों और उनके उपदेशों का प्रचार करने के लिए एक विशेष ट्रेन भी चलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed