10 साल पुराने वाहन छोड़ने पर सरकार देगी 1.5 लाख तक का मुआवजा
अगर आपका वाहन 10 साल से ज्यादा पुराना है और आप नए मोटर व्हिकल एक्ट की
ऐसा इसलिए क्योंकि अब आपके इस पुराने वाहन को ग्राहक नहीं बल्कि खुद सरकार खरीदेगी। इतना ही नहीं इसकी एवज में आपको मिलेगा पूरे डेढ लाख तक रुपये।
सड़क परिवहन मंत्री नीतीन गडकरी के मुताबिक उन्होंने वित्त मंत्रालय में इसका प्रस्ताव रखा था जिसे मंत्रालय की मंजूरी मिल गई है। इतना ही नहीं परिवहन मंत्रालय इस दिशा में भी काम कर रहा है कार लोन को और सस्ता किया जाए।
नए वाहनों की बिक्री बढ़ेगी
सरकार के इस कदम को ऑटो इंडस्ट्री के लिए एक बड़े तोहफे के रुप में भी देखा जा रहा है। ऑटो इंडस्ट्री पहले से ही इस तरह के कदम उठाने की मांग करता रहा है।
दिल्ली-एनसीआर में नया मोटर व्हिकल एक्ट लागू हो जाने से 10 साल से ज्यादा पुराने डीजल वाहनों पर के परिवहन पर पूर्ण रोक लगा दी गई है। इसके बाद सरकार की तरफ से इस तरह के कदम को एक अच्छी पहल के तौर पर देखा जा रहा है।
इससे पहले 2013 में वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा ने भी कुछ इसी तरह का मसौदा पेश किया था जिसमें 15 साल पुराने डीजल वाहनों के बदले एक लाख रुपए देने का प्रावधान था। लेकिन शर्मा के इस प्रस्ताव को वित्त मंत्रालय ने ठुकरा दिया।
रोजगार के नए अवसर बनेंगे
राज्य सड़क परिवहन की एक बैठक को संबोधित करते हुए गडकरी ने बताया कि उनके प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है जिसके बाद पुरानी कारों के लिए लोगों को 30 हजार रुपये तक का भुगतान किया जाएगा।
इतना ही नहीं ट्रक जैसे बड़े वाहनों के लिए 60 हजार रुपये तक का भुगतान होगा। कुल मिलाकर डेढ़ लाख रुपये तक का आर्थिक मुआवजा दिया जाएगा।
गडकरी ने बताया कि इस नई योजना का लाभ लेने के लिए लोगों को पहले श्रेडिंग प्लांट से सर्टिफिकेट लेना होगा जिसमें यह लिखा होगा कि प्लांट कार को रिसाइकिल करने के लिए तैयार हैं। इस नई योजना के तहत रोजगार के भी नए अवसर पैदा होंगे।