{"_id":"b65c07f8e9a1fd543c0ccc73c4715ccf","slug":"govt-mulling-check-on-social-media-to-stop-misuse-says-shinde","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सोशल मीडिया भड़का रही हैं दंगे'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'सोशल मीडिया भड़का रही हैं दंगे'
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Sat, 18 Jan 2014 08:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के मुताबिक यूपीए सरकार सोशल मीडिया का दुरुपयोग रोकने का मन बना रही है।
विज्ञापन
शिंदे ने सरकार के इस इरादे के हवाला देते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर पुराने और भड़काऊ फोटो अपलोड कर दंगे भड़काए जा रहे हैं।
मुजफ्फरनगर दंगों का परोक्ष हवाला देकर उन्होंने कहा, ‘गृह मंत्रालय में बैठ कर मैं यह देख रहा हूं कि फेसबुक पर भड़काऊ फोटो पोस्ट किए जा रहे हैं। नतीजतन दंगे भड़क रहे हैं। हाल में उत्तर पूर्व के बारे में कुछ भड़काऊ तस्वीरें पोस्ट की गई थीं लेकिन सरकार ने इस पर कड़ी कार्रवाई की।’
उन्होंने खोजी पत्रकारिता के नाम पर मीडिया में तथ्यों को तोड़ने-मरोड़ने की फितरत को भी आड़े हाथ लिया और कहा कि मीडिया के सामने अपनी निष्पक्षता बरकरार रखना एक चुनौती बन गई है।
विज्ञापन