फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   govt may shut schools on christmas

क्रिसमस की छुट्टी खत्म करने की तैयारी में मोदी की बहना!

Mon, 15 Dec 2014 03:13 PM IST
Updated Mon, 15 Dec 2014 03:13 PM IST
विज्ञापन
govt may shut schools on christmas

मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने एक ऐसा परिपत्र जारी किया है, जो नए विवाद का सबब बन सकता है। मंत्रालय ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को क्रिसमस के दिन स्कूलों को खुला रखने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


मंत्रालय काशी हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक महामना मदन मोहन मालवीय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिन को गुड गवर्नंस डे के रूप में मनाने की योजना बना रहा है। दोनों हस्तियों का जन्मदिन 25 दिसंबर को है। सीबीएसई के स्कूलों को उस दिन निबंध प्रतियोगिता आयोजित करने का आदेश दिया गया है, जिसमें छात्र-छात्राओं को भी उपस्थित रहना होगा।
विज्ञापन


हालांकि मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने ऐसे किसी आदेश से इनकार किया है। उन्होंने कहा है कि 25 दिसंबर को सभी स्कूल बंद रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि 25 दिसंबर को ईसाई धर्म का सबसे बड़ा त्योहार क्रिसमस होता। यह त्योहार ईसाई धर्म के पैगंबर ईसा मसीह के जन्म दिन की याद में मनाया जाता है। देश भर के स्कूलों में उस दिन अवकाश होता है। यही कारण है कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय के आदेश का कई स्कूलों ने विरोध किया है और इसे ईसाई समुदाय के बच्चों के साथ अन्याय बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक दिवस को भी उत्सव के रूप में मनाने का था आदेश

govt may shut schools on christmas

मानव संसाधन‌ विकास मंत्रालय ने स‌ितंबर महीने में शिक्षक दिवस को भी गुरु-उत्सव के रूप में मनाने का आदेश दिया था, जिसके बाद काफी विवाद हुआ था। पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्‍णन के जन्म दिन पांच सितंबर को हर साल शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। केंद्र सरकार ने इस वर्ष उसे गुरु-उत्सव के रूप में मनाया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उस दिन सभी स्कूलों के बच्चे को संबोधित किया था। मोदी के संबोधन का प्रसारण करने के लिए सभी स्कूलों को प्रोजेक्टर और माइक जैसे संसाधनों का इंतजाम करने को कहा गया था।

दूर-दराज के इलाकों के कई स्कूलों को संसाधनों का इंतजाम करने के भारी मुश्किल भी आई। कई राज्य सरकारों ने भी केंद्र सरकार के आदेश की आलोचना की थी।

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय के नए आदेश पर भी विवाद होने की आशंका है। उल्लेखनीय है क्रिसमस और उसके आसपास के दिनों में उत्‍तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ती है। ठंड के कारण स्‍थानीय स्तर पर स्कूलों को बंद करने का आदेश दे दिया जाता है। मंत्रालय के आदेश के बाद प्रशास‌निक अधिकारी भी मुश्किल में पड़ सकते हैं।

स्मृति ईरानी ने ऐसे किसी आदेश से किया इनकार

govt may shut schools on christmas

वैसे सीबीएसई ने मंत्रालय के आदेश को अब तक स्कूलों को नहीं भेजा है। हालांक‌ि केंद्र सरकार द्वारा संचालित नवोदय विद्यालयों को आदेश भेज दिया गया है। नवोदय विद्यालयों को भेजे गए परिपत्र में कहा गया है कि सीबीएसई 24 और 25 दिसंबर को निबंध प्रतियोगिता आयोजित करेगा, जिसका विषय 23 दिसंबर को बताया जाएगा।

कक्षा एक से पांच, कक्षा छह से आठ और कक्षा नौ और दस के बच्चों के लिए अलग-अलग निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। नवोदय विद्यालयों को क्विज प्रतियोगिताएं कराने और डॉक्यूमेंट्रीज दिखाने का आदेश भी दिया गया है।

मंत्रालय के आदेश के बाद माना जा रहा है कि नवोदय के स्कूल खुले रह सकते हैं। हालांकि सीबीएसई ने प्राइवेट स्कूलों को आदेश नहीं भेजे हैं, जिसकी वजह से उन स्कूलों की स्थित साफ नहीं है। मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा है कि 25 दिसंबर को सभी स्कूल बंद रहेंगे।

उन्होंने कहा है कि उस ‌दिन जो निबंध प्रतियोगिता रखी गई है, वह ऐच्छिक और ऑनलाइन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed