फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   govt may ban making plastic tricolours

प्लास्टिक के तिरंगों के निर्माण पर लगेगा बैन

Sun, 04 Nov 2012 11:24 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Sun, 04 Nov 2012 11:24 PM IST
विज्ञापन
govt may ban making plastic tricolours

पर्यावरण संबंधी चिंताओं को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार छोटे प्लास्टिक के राष्ट्रीय ध्वजों के निर्माण पर प्रतिबंध लगाने पर गंभीरता से विचार कर रही है। इन झंडों का स्वतंत्रता और गणतंत्र दिवस के अवसर पर बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही यह सुनिश्चित कराया जाएगा कि केवल कागज निर्मित झंडों का ही इस्तेमाल हो।

विज्ञापन


सभी केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों, राज्य सरकारों और केंद्र शासित राज्यों को भेजी गई एडवाइजरी में गृहमंत्रालय ने प्लास्टिक के हानिकारक प्रभावों का उल्लेख करते हुए सभी की राय मांगी गई है। गृहमंत्रालय ने कहा है कि ऐसे छोटे झंडे को कार्यक्रमों के बाद न तो जमीन पर फेंका जाना चाहिए और न ही फाड़ा जाना चाहिए।
विज्ञापन


प्लास्टिक के झंडे जल्दी नष्ट नहीं होते है, जिससे राष्ट्र ध्वज का अपमान होता है। हालांकि मंत्रालय ने इस बारे में कोई डेडलाइन निर्धारित नहीं की है। मंत्रालय ने संबंधित पक्षों से इस मसले पर उनके सुझाव मांगे हैं। यदि केंद्र के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया गया तो पर्यावरण को बढ़ावा देने की दिशा में यह बड़ी कोशिश होगी। गणतंत्र और स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय महत्व के पर्वों के बाद बड़ी संख्या में प्लास्टिक के झंडे जमीन पर फेंक दिए जाते हैं। जल्द नष्ट नहीं होने की वजह से राष्ट्र ध्वज का अपमान होता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed