{"_id":"a2e0fb46-94fd-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"govt-may-ask-to-probe-liyaqat-arrest-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"लियाकत की गिरफ्तारी की जांच करा सकता है गृह मंत्रालय ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
लियाकत की गिरफ्तारी की जांच करा सकता है गृह मंत्रालय
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2013 09:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृह मंत्रालय कथित हिजबुल आतंकी सैयद लियाकत शाह की गिरफ्तारी पर छिड़े विवाद की गुत्थी सुलझाने के लिए इस मामले की जांच पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन
इसे जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के दबाव का असर माना जा रहा है। शाह की गिरफ्तारी के बाद से दिल्ली तथा जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। इससे लियाकत मामले की गुत्थी काफी उलझ गई है।
विज्ञापन
विवाद को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय दोनों पक्षों के दावों और आपत्तियों की समीक्षा कर चुका है। मंत्रालय अब इस मामले की जांच पर विचार कर रहा है।
केंद्रीय गृह सचिव आरके सिंह ने रविवार को दोनों पक्षों के दावों की समीक्षा के बाद जांच पर फैसला लेने की बात कही।
इस बीच, माना जा रहा है कि दिल्ली पुलिस ने अपनी जांच की विस्तृत रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्रालय को सौंप दी है।
वैसे इस मुद्दे पर विवाद लियाकत की गिरफ्तारी के साथ ही शुरू हो गया था। इस मामले में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे से बातचीत कर अपना विरोध जताया था।
विज्ञापन
उन्होंने शिंदे से इस मामले की जांच एनआईए से कराने की मांग की थी। उधर, गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा है कि वे सोमवार को दिल्ली लौटने के बाद इस मामले पर विचार करेंगे और तब इस मामले की जांच अथवा अन्य कदम के बारे में फैसला किया जाएगा।
हालांकि शिंदे ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में अभी तक जांच के आदेश नहीं दिए गए हैं।
दूसरे संदिग्ध आतंकी का स्केच जारी
लियाकत की गिरफ्तारी पर छिड़े विवाद के बीच दिल्ली पुलिस ने रविवार को हिजबुल के एक अन्य संदिग्ध आतंकी का स्केच जारी किया।
कथित तौर पर यह आतंकी आत्मघाती हमले की साजिश में शामिल है। दिल्ली पुलिस के अनुसार यह आतंकी पुरानी दिल्ली के एक गेस्ट हाउस में लियाकत शाह के लिए एक एके-56 और गोला-बारूद छोड़ गया था।
पुलिस ने लियाकत से पूछताछ के बाद गेस्ट हाउस से हथियार और गोला-बारूद जब्त किया था। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध आतंकी का स्केच सीसीटीवी फुटेज और गेस्ट हाउस के कर्मचारियों से मिली जानकारी के आधार पर तैयार कराया गया है।