{"_id":"cebd01b0-63b1-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"govt-launches-181-women-helpline-number-for-all-states-says-kapil-sibal","type":"story","status":"publish","title_hn":"'181' हर राज्य में होगा महिला हेल्पलाइन नंबर ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'181' हर राज्य में होगा महिला हेल्पलाइन नंबर
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 21 Jan 2013 03:33 PM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार सभी राज्यों में महिलाओं के लिए आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर को एक ही रखना चाहती है। इसके लिए दूरसंचार मंत्रालय दिल्ली में महिलाओं के लिए आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर '181' को सभी राज्यों को उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन
दूरसंचार मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा कि पूरे देश में महिलाओं के लिए एकमात्र आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर '181' दिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार यदि दूरसंचार मंत्रालय राज्यों को आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध कराता है तो उसे सुचारू रूप से चलाने के लिए कॉल सेंटरों की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि दिल्ली में चलती बस में 'दामिनी' से गैंगरेप के बाद दूरसंचार मंत्रालय ने दिसंबर में दिल्ली को महिलाओं के लिए तीन अंकों वाला आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर '167' दिया था। नंबर आसानी से याद हो सके इसलिए मंत्रालय ने इसे बदलकर '181' कर दिया।
विज्ञापन