फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   govt is committed to formation of telangana, says pm

पीएम की दो टूक, तेलंगाना तो बनकर रहेगा

Wed, 04 Dec 2013 01:02 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 04 Dec 2013 01:02 AM IST
विज्ञापन
govt is committed to formation of telangana, says pm

अलग तेलंगाना राज्य के विरोध में भी भले ही हैदराबाद से लेकर दिल्ली तक विरोध की आवाज बुलंद हो रही हो, मगर प्रधानमंत्री ने विरोधियों को कठोर संदेश दे दिया है।

विज्ञापन


मंगलवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने दो टूक कहा कि तेलंगाना तो बनकर रहेगा। संसद के आगामी सत्र में तेलंगाना राज्य को लेकर राजनीतिक दल भारी विरोध करने के लिए तैयार बैठे हैं।
विज्ञापन


मगर प्रधानमंत्री ने तेलंगाना को लेकर प्रतिबद्धता जाहिर कर साफ कर दिया है कि केंद्र और कांग्रेस इस मसले पर घुटने टेकने के लिए तैयार नहीं है।

विरोधी दलों के अलावा कांग्रेस ने अलग राज्य का विरोध कर रहे सीमांध्रा क्षेत्र के कांग्रेस सांसदों को भी कड़ा संदेश दिया है। लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार की ओर से मंगलवार को बुलाई गई बैठक के बाद प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार तेलंगाना के गठन को लेकर प्रतिबद्ध है और हमारा यह प्रयास होगा कि तेलंगाना के गठन को साकार करने के लिए कानून की उचित प्रक्रिया का पूरा इस्तेमाल हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, प्रधानमंत्री से सवाल किया गया था कि क्या सरकार संसद के शीतकालीन सत्र में तेलंगाना विधेयक ला रही है। पत्रकारों ने प्रधानमंत्री का इस बात पर ध्यान दिलाया था कि विधेयक संसद सत्र के कामकाज के लिए सरकार के एजेंडा में सूचीबद्ध नहीं है।


विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने हैरानी जताई थी कि तेलंगाना विधेयक संसद के सत्र के लिए सरकार की कामकाज की सूची में शामिल नहीं है। उन्होंने सरकार से अपनी मंशा जाहिर करने के लिए कहा था। तेलंगाना को लेकर संसद के आगामी सत्र में हंगामा होने की पूरी संभावना है। तेलगू देशम पार्टी और वाईएसआर कांग्रेस ने इसका विरोध करने के लिए कमर कस रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed