फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   govt hike petrol diesel price

सरकार ने दिया जोर का झटका, पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए

Fri, 01 May 2015 10:27 AM IST
Updated Fri, 01 May 2015 10:27 AM IST
विज्ञापन
govt hike petrol diesel price

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद देश में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए हैं। बृहस्पतिवार आधी रात से पेट्रोल 3.96 रुपये और डीजल 2.37 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया। अब दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 63.16 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 49.57 रुपये लीटर हो गया है।

विज्ञापन


इससे पहले लगातार दो बार पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती की गई थी। 16 अप्रैल को पेट्रोल के दाम में 80 पैसा प्रति लीटर और डीजल के दाम में 1.30 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई थी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियां इंडिया आयल कॉरपोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन हर महीने की एक और 16 तारीख को औसत आयात लागत और रुपये-डॉलर के विनिमय दर के आधार पर इन दोनों पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत में संशोधन करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महंगाई की मार झेल रही जनता को एक और झटका

govt hike petrol diesel price

बता दें कि पिछले लगातार कुछ दिनों से पेट्रोल के दाम बढ़ाने की संभावना जताई जा रही थी, जो आज सच साबित हुई। हालांकि पेट्रोल के दाम बढ़ाने में अब भी सरकार ने आम आदमी की जेब पर बोझ डालना ही बेहतर समझा।

सरकार चाहती तो एक्साइज ड्यूटी में कटौती कर आम जनता को कुछ राहत दे सकती थी लेकिन सरकार ने इसमें कोई रियायत नहीं बरती और अंतरराष्ट्रीय बाजार में अस्थिर चल रही तेल की कीमतों की आड़ में पेट्रोल और डीजल दोनों के दामों में बढोत्तरी कर दी।

पहले ही महंगाई की मार से जूझ रही आम जनता को मोदी सरकार ने यह तगड़ा झटका दिया है। क्योंकि पिछले काफी समय से तेल की कीमतों में कभी भी एक साथ इतनी वृद्िध नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed