फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   govt hike excise duty on petrol and diesel

पेट्रोल-डीजल की एक्साइज ड्यूटी में वृद्धि

Sat, 30 Jan 2016 09:02 PM IST
Updated Sat, 30 Jan 2016 09:02 PM IST
विज्ञापन
govt hike excise duty on petrol and diesel

बजट से पहले ही केन्द्र सरकार ने एक बार फिर आम आदमी की जेब ढीली करने की तैयारी कर ली है। इस बार झटका लगा है तेल को। केन्द्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल की एक्साइज ड्यूटी में बढोत्तरी कर दी है, पेट्रोल पर एक रुपये और डीजल पर 1.50 रुपये की वृद्धि की जाएगी।

विज्ञापन


ये वृद्धि आज आधी रात से ही लागू होगी। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार कम होती कच्चे तेल की कीमतों के बीच सरकार द्वारा लगातार एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने पर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन


वहीं एक्साइज ड्यूटी बढ़ने के बाद यह सवाल भी खड़ा हो गया है कि तेल कंपनियां इसका भार आम उपभोक्ताओं पर डालती हैं या नहीं। तेल कंपनियां कल तेल की कीमतों पर भी निर्णय लेंगी। जिसकी हर पखवाड़े समीक्षा की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कच्चे तेल की कम होती कीमतों का नहीं मिल पा रहा लाभ

govt hike excise duty on petrol and diesel

एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने के कारण ही तेल की कीमतें उस स्थिति में नहीं आ पा रही हैं जहां होनी चाहिए। जब भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें टूटती हैं सरकार एक्साइज ड्यूटी में वृद्धि कर उसका समुचित लाभ आम उपभोक्ताओं को मिलने से रोक देती है।

इससे सरकार की झोली तो भर रही है लेकिन आम आदमी को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा। सरकार की इसी मंशा पर कांग्रेस सहित अन्य पार्टियां सवाल उठा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed