{"_id":"d1cae89a23afc38a9037938132f3a82e","slug":"govt-exchequer-used-for-mysterious-girl-bills-allege-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"'साहेब के कहने पर लड़की पर लुटाया सरकारी खजाना'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'साहेब के कहने पर लड़की पर लुटाया सरकारी खजाना'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 23 Nov 2013 12:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात में एक युवती की जासूसी ने कांग्रेस को मोदी के खिलाफ ऐसा हथियार दिया है, जिससे उसे आक्रामक होने का मौका मिल गया है। जाहिर है, वह इस हथियार की धार कुंद नहीं होना देना चाहती।
विज्ञापन
कांग्रेस का कहना है कि सर्विलांस के तहत रखी गई युवती से नरेंद्र मोदी के इतने 'गहरे ताल्लुकात' थे कि उसके पेट्रोल और मोबाइल फोन का खर्च सरकारी खजाने से पूरा किया गया।
विज्ञापन
गुजरात कांग्रेस के नेता शक्ति सिंह गोहिल ने दावा किया कि आरटीआई के तहत जानकारी सामने आई है कि कच्छ रणोत्सव के दौरान मोदी सरकार ने युवती के पेट्रोल और मोबाइल के लिए सरकारी खजाने से 5,153 रुपए दिए गए।
विज्ञापन
गोहिल ने बताया कि आईएएस अधिकारी से नजदीकियों को लेकर मोदी और युवती के बीच खटपट हुई थी, लेकिन बाद में दोनों के बीच सब ठीक हो गया, जिसके बाद इस लड़की को कई लुभावने कॉन्ट्रैक्ट भी मिले।
गुजरात के विपक्ष के पूर्व नेता ने कहा, "यह कॉन्ट्रैक्ट उसी कंपनी को मिली, जो उस मैडम ने शुरू की थी, जिससे सरकार ने सर्विलांस में रखा था। इस कंपनी के डायरेक्टर अब भी इसी मैडल के भाई हैं।"
गोहिल का कहना है कि युवती के भाइयों ने पहले स्वीकार किया था कि उनकी कंपनी इको लिब्रियम एनर्जी के पास लॉन्च होने के आठ महीने बाद तक कोई काम नहीं था।
लेकिन उन्हें गुजरात सरकार की तरफ से एक बड़ा स्मार्ट ग्रिड पायलट प्रोजेक्ट मिला, जिसके लिए कोई बोलियां आमंत्रित नहीं की गई थीं।