{"_id":"f994dff565a2f723c9fa1cd27e6fa5ba","slug":"govt-considering-further-hike-in-epf-interest-rate-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईपीएफ पर फिर बढ़ेगा ब्याज!","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
ईपीएफ पर फिर बढ़ेगा ब्याज!
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 20 Feb 2014 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय श्रम और रोजगार राज्य मंत्री कोडीकुन्नील सुरेश ने कहा है कि कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) पर 0.25 फीसदी ब्याज बढ़ाने के प्रस्ताव पर सरकार विचार कर रही है।
विज्ञापन
राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में सुरेश ने कहा कि केंद्रीय ट्रस्टी बोर्ड ने वित्त वर्ष 2013-14 के लिए 8.75 फीसदी ब्याज का सुझाव दिया है, जो 2012-13 के मुकाबले 0.25 फीसदी अधिक है।
विज्ञापन
ट्रस्टी बोर्ड और ईपीएफ के प्रतिनिधियों की ब्याज दर में बढ़ोतरी की मांग से सहमति जताते हुए सुरेश ने हालांकि कहा कि कोष के निवेश से होनी वाली आय के आधार पर ही ब्याज की दर तय की जाती है।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान आय के आधार पर ट्रस्टी बोर्ड और ईपीएफ ने 8.75 फीसदी ब्याज का प्रस्ताव दिया है।