फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Govt confiscates 75000 ton pulses from hoarders

जमाखोरों के कब्जे से जब्त हुई 75000 टन दाल

Sun, 25 Oct 2015 06:09 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 25 Oct 2015 06:09 PM IST
विज्ञापन
Govt confiscates 75000 ton pulses from hoarders

दाल की कीमतों पर नियंत्रण के लिए चलाए गए अभियान के तहत 13 राज्यों में हुई छापेमारी में करीब 75000 टन दाल जमाखोरों के पास से जब्त की गई।

विज्ञापन


दाल की कीमत कई जगहों पर 210 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई हैं।

केंद्र सरकार ने राज्यों से दाल मिल मालिकों, थोक और फुटकर विक्रेताओं से उचित दर पर दाल की बिक्री के लिए चर्चा करने को कहा है। जमाखोरों के खिलाफ देशभर में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

महाराष्ट्र में 46397 टन दाल बरामद

Govt confiscates 75000 ton pulses from hoarders

एक अधिकारिक बयान में कहा गया है कि अब तक की छापेमारी में 74846.359 टन दाल बरामद की गई है। इसमें से महाराष्ट्र में सबसे अधिक 46397 टन दाल जब्त की गई।

इसके बाद कर्नाटक से 8755.34 टन, बिहार 4933.89 टन, छत्तीसगढ़ 4530.39 टन, तेलंगाना 2546 टन, मध्य प्रदेश में 2295 टन और राजस्थान में 2222 टन दाल जब्त की गई।

आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत विभिन्न राज्यों में 6077 बार छापेमारी की गई।

बयान में कहा गया है कि जमाखोरों के खिलाफ कार्रवाई के बाद दालों की कीमतों में कमी आई है। जबकि असलियत में दाल के दाम में कमी के बजाय बढ़ोतरी देखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed