रजनीकांत को मिला पदमविभूषण, साइना-सानिया को पद्मभूषण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस साल के पदम पुरस्कारों की घोषणा हो गई है। दक्षिण की फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत, दिवंगत उद्योगपति धीरू भाई अंबानी और पूर्व केन्द्रीय मंत्री जगमोहन सहित आठ लोगों को पदम विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
इसके अलावा अनुपम खेर, उदित नारायण, पूर्व सीएजी विनोद राय, सानिया मिर्ज और साइना नेहवाल को पदम भूषण पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा मशहूर वकील उज्जवल निकम, मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सहित 108 लोगों को पदमश्री से सम्मानित किया जाएगा।
इन्हें मिला पदम विभूषण
रजनीकांत
धीरू भाई अंबानी
जगमोहन
रामोजी राव
श्रीश्री रविशंकर
यामिनी कृष्णामूर्ति
गिरिजा देवी
डा. विश्वनाथन शांता
इन्हें मिला पदमभूषण
अनुपम खेर
सानिया मिर्जा
साइना नेहवाल
विनोद राय
राम सुत्तार
हीसनाम कन्हैयालाल
बरजिंदर सिंह हमदर्द
स्वामी तेजोमयानंद
प्रो रामानुजा तथोचार्य
प्रो डी नागेश्वर रेड्डी
डी ब्लैकविल
इंदू जैन