फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Govindacharya praise aam aadmi party

अब गोविंदाचार्य भी हुए 'आप' के मुरीद

Sun, 12 Jan 2014 08:28 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Sun, 12 Jan 2014 08:28 AM IST
विज्ञापन
Govindacharya praise aam aadmi party

प्रख्यात चिंतक व विचारक केएन गोविंदाचार्य ने माना है कि देश में लागू किया गया लोकपाल बिल खामियों से भरा है। उस पर अभी भी सियासत हावी है। उसमें सुधार व बदलाव की जरूरत है।

विज्ञापन


रहा सवाल ‘आप’ का तो देश में स्थापित दलों से निराशा मिलने पर पनपे जनाक्रोश व अभियान का परिणाम ‘आप’ है। यह देश के लिए शुभ संकेत हैं लेकिन सोच व कार्य का आकलन लोकसभा चुनाव के बाद किया जा सकेगा।
विज्ञापन


गोविंदाचार्य शनिवार को महानगर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में गांधी, लोहिया, दीनदयाल, अंबेडकर, जेपी, मार्क्स से प्रभावित लोगों ने ‘आप’ में शिरकत की है। चारित्रिक अभियान की शुरुआत हुई है। नैतिक मूल्यों की राजनीति व शुचिता पर जोर बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी लोकलाज के चलते राहुल गांधी ने आदर्श घोटाले में कार्रवाई के लिए दबाव बनाया। संजय निरुपम ने बिजली दर कम करने की आवाज उठाई। वसुंधरा राजे सिंधिया ने मुख्यमंत्री बनने के बाद बड़ा मकान नहीं लेने का फैसला लिया।

यह उसी जन अभियान का असर है। कम से कम नैतिकता के कर्मकांडों की शुरुआत स्थापित दलों ने भी कर दी। इसके परिणाम आगे भी देखे जाएंगे। उन्होंने खुद के राजनीति के सवाल पर कहा कि मूल्यों व मुद्दों की राजनीति कर रहे हैं। सत्ता व चुनाव की सियासत से दूर हैं।


किसी नए दल से उम्मीद नहीं पाली जा सकती। रामदेव, अन्ना हजारे, अरविंद केजरीवाल मूल्यों की सियासत कर रहे हैं।

सभी के मंच अलग हैं लेकिन एक मंच पर आने के सवाल पर कहा कि हमारा संवाद व विश्वास जरूर सभी से है। उन्होंने भाजपा, सियासत में वापसी, पीएम द्वारा मोदी पर की गई टिप्पणी पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed