फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   governors names list sent to pmo

नए राज्यपालों की सूची तैयार, जानिए उनके नाम

Sun, 13 Jul 2014 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 13 Jul 2014 10:00 PM IST
विज्ञापन
governors names list sent to pmo

केंद्र सरकार ने विभिन्न राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति के लिए सूची तय कर ली है। इन नामों को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) भेजा जा चुका है। माना जा रहा है कि ब्राजील में ब्रिक्स देशों के सम्मलेन से लौटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सूची पर अंतिम मुहर लगा देंगे।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री 17 जुलाई की रात स्वदेश लौटेंगे। नए राज्यपालों की सूची में उत्तर प्रदेश से केसरी नाथ त्रिपाठी और लालजी टंडन के नाम हैं। इनमें त्रिपाठी विधानसभा अध्यक्ष रह चुके हैं तो आम चुनाव में लखनऊ से पार्टी अध्यक्ष रहे राजनाथ सिंह के मैदान में उतरने के कारण टंडन टिकट पाने से वंचित रह गए थे।
विज्ञापन


नई सरकार राज्य के कई बार मुख्यमंत्री रहे कल्याण सिंह को भी राज्यपाल बनाना चाहती है, मगर कल्याण खुद राज्यपाल बनने के बदले अपने पुत्र राजबीर सिंह को केंद्र सरकार में मंत्री बनाने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूची में शामिल हैं कई दिग्गज नेता

governors names list sent to pmo

इसके अलावा सूची में वाजपेयी सरकार के कार्यकाल में पेट्रोलियम मंत्री रहे राम नाइक का नाम हैं। चर्चा है कि इन्हें छत्तीसगढ़ का राज्यपाल बनाया जाएगा।

पंजाब भाजपा के दिग्गज नेता बलराम दास टंडन, मध्य प्रदेश के कद्दावर नेता कैलाश जोशी, दिल्ली विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता रहे प्रो विजय कुमार मल्होत्रा का भी नाम शामिल है। नई सरकार के महज ढाई महीने के कार्यकाल में कई राज्यपालों को स्थानांतरण किया गया है। नई सरकार के आने के बाद उत्तर प्रदेश, नगालैंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, गोवा और नगालैंड भेजे जाने से नाराज मिजोरम के राज्यपाल ने इस्तीफा दे दिया है।

इसके अलावा बीते दिनों केंद्र सरकार ने पुडुचेरी के उप राज्यपाल वीरेंद्र कटारिया को हटा दिया था। जबकि कर्नाटक के राज्यपाल एचआर भारद्वाज और त्रिपुरा के राज्यपाल देवानंद कुंवर बीते महीने ही सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

किसे कहां का बनाया जा सकता है राज्यपाल

governors names list sent to pmo

सूची के मुताबिक केसरीनाथ त्रिपाठी को पश्चिम बंगाल, प्रो विजय कुमार मल्होत्रा को कर्नाटक का और राम नाइक को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल बनाए जाने की चर्चा है।

इन्होंने दिया इस्तीफा
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल बीएल जोशी
नगालैंड के राज्यपाल अश्विनी कुमार
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल शेखर दत्त
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल एमके नारायणन
गोवा के राज्यपाल बीवी वांचू
मिजोरम के राज्यपाल वीबी पुरुषोत्तम

इन्हें हटाया गया
पुडुचेरी के उपराज्यपाल वीरेंद्र कटारिया

ये हुए रिटायर
कर्नाटक के राज्यपाल एचआर भारद्वाज
त्रिपुरा के राज्यपाल देवानंद कुंवर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed