{"_id":"72f94c26-9df9-11e2-8df1-d4ae52bc57c2","slug":"governor-sends-representations-on-sanjay-dutt-to-home-dept","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजय दत्त को माफी: गवर्नर ने सरकार को भेजी याचिकाएं","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
संजय दत्त को माफी: गवर्नर ने सरकार को भेजी याचिकाएं
मुंबई/एजेंसी
Updated Fri, 05 Apr 2013 07:39 PM IST
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की सजा माफी से संबंधित विभिन्न संगठनों और व्यक्तियों द्वारा भेजी गई 60 याचिकाओं को महाराष्ट्र के गवर्नर के. शंकरनारायणन ने राज्य के गृह मंत्रालय को भेज दिया है।
विज्ञापन
इनमें कुछ याचिकाओं में संजय की सजा माफ करने की अपील की गई है, तो वहीं कुछ में इसका विरोध भी किया गया है।
राज भवन के प्रवक्ता ने बताया कि 4 अप्रैल, 2013 को गवर्नर के सचिव विकास चंद्र रस्तोगी ने गृह मंत्रालय, महाराष्ट्र सरकार के अतिरिक्त प्रमुख सचिव को पिछले दिनों मिली सभी याचिकाओं की प्रति भेज दी है।
विज्ञापन
इस तरह की माफी याचिकाओं पर सरकार की राय जानने के लिए आमतौर पर गृह मंत्रालय को भेजी जाती हैं। गवर्नर को इस मुद्दे पर देश के सभी हिस्सों से पत्र मिले हैं।
विज्ञापन
इसमें प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष जस्टिस (रिटायर्ड) मार्कंडेय काटजू द्वारा भेजा गया पत्र भी शामिल है। जानकारी के मुताबिक भेजी गई 60 प्रतियों में से कम से कम 25 ने संजय दत्त को माफी देने का विरोध किया है।