फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Governor of Mizoram Aziz Qureshi dismissed

मिजोरम के राज्यपाल अजीज कुरैशी बर्खास्त

Sat, 28 Mar 2015 08:29 PM IST
Updated Sat, 28 Mar 2015 08:29 PM IST
विज्ञापन
Governor of Mizoram Aziz Qureshi dismissed

केंद्र से चल रही अदावत के बीच मिजोरम के राज्यपाल अजीज कुरैशी को पद से बर्खास्त कर दिया गया है। राष्ट्रपति भवन ने अधिसूचना जारी कर कुरैशी को तत्काल पद से हटाए जाने की जानकारी दी है।

विज्ञापन


इस बीच, नई व्यवस्था होने तक पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी को मिजोरम के गवर्नर का अतिरिक्त जिम्मा संभालने को कहा गया है। कुरैशी का कार्यकाल मई 2017 में पूरा होना था।
विज्ञापन


केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार आने के बाद से ही यूपीए के कार्यकाल में नियुक्त राज्यपालों की विदाई का सिलसिला शुरू हो गया था। इस क्रम में करीब दर्जन भर राज्यपालों की विदाई हुई, जिनमें उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रहे बीएल जोशी भी शामिल थे। कुरैशी को भी इस दौरान इस्तीफे के लिए गृह मंत्रालय से संदेश भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर कुरैशी ने इस्तीफा देने से पहले सुप्रीम कोर्ट में राज्यपाल को हटाए जाने के लिए दबाव डालने को मुद्दा बनाते हुए याचिका दायर कर दी। इसके बाद कुरैशी को उत्तराखंड से हटाकर मिजोरम भेज दिया गया। लेकिन शनिवार को राष्ट्रपति भवन ने अधिसूचना जारी कर उन्हें हटाने का ऐलान कर दिया।

मिजोरम में नौ महीने में छह राज्यपाल

Governor of Mizoram Aziz Qureshi dismissed

पूर्वोत्तर के छोटे  से राज्य मिजोरम में राज्यपालों की आवाजाही का सिलसिला पिछले साल जुलाई में शुरू हुआ। तत्कालीन गवर्नर वी पुरुषोत्तम ने नागालैंड ट्रांसफर करने के विरोध में यह कहते हुए पद छोड़ दिया था कि उनसे राय नहीं ली गई। इसके बाद गुजरात की राज्यपाल कमला बेनीवाल को मिजोरम स्थानांतरित कर दिया गया।

छह जुलाई को उन्होंने पद्भार संभाला और ठीक एक महीने बाद कथित अनुचित व्यवहार के चलते बेनीवाल को हटा दिया गया। उनका कार्यकाल पूरा होने में सिर्फ दो माह बचे थे। इसके बाद मिजोरम भेजे जाने पर महाराष्ट्र के राज्यपाल के शंकर नारायणन ने पद ग्रहण करने से इनकार करते हुए इस्तीफा दे दिया था।

मणिपुर के राज्यपाल पूर्व गृह सचिव वीके दुग्गल को भी कुछ समय के लिए मिजोरम का पद्भार दिया गया। लेकिन ठीक 20 दिन बाद 28 अगस्त को उन्होंने भी इस्तीफा दे दिया।

इसके बाद, मेघालय के राज्यपाल केके पॉल को मिजोरम की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई लेकिन बाद में उन्हें उत्तराखंड का राज्यपाल बना दिया गया और कुरैशी को मिजोरम भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed