फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Governor Missed Flight

राज्यपाल की फ्लाइट छूटी, पायलट ने नहीं किया इंतजार

Thu, 24 Dec 2015 04:37 AM IST
एजेंसी / तिरुवनंतपुरम
एजेंसी / तिरुवनंतपुरम Updated Thu, 24 Dec 2015 04:37 AM IST
विज्ञापन
Governor Missed Flight

एयर इंडिया के दिल्ली-कोच्चि-तिरुवनंतपुरम फ्लाइट के एक पायलट ने केरल के राज्यपाल के देरी से एयरपोर्ट पहुंचने पर इंतजार नहीं किया। विमान निर्धारित समय पर रवाना हो गया। विमान छूटने के कारण राज्यपाल पी सदाशिवम को सड़क के रास्ते बुधवार की सुबह तिरुवनंतपुरम पहुंचना पड़ा।

विज्ञापन


राज्यपाल 11.28 बजे एयरपोर्ट पहुंचे जबकि फ्लाइट छूटने का वक्त 11.40 था लेकिन तब तक सीढ़ियां हटा ली गई थीं। पायलट ने देरी का हवाला देते हुए प्लेन टेक ऑफ कर लिया।
विज्ञापन


राजभवन के सूत्रों का कहना है कि राज्यपाल अपनी पत्नी के साथ नेदुमबंसरी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर निर्धारित समय से10 मिनट पहले पहुंचे थे। विमान दिल्ली से मंगलवार रात कोच्चि 10 बजकर 58 मिनट पर पहुंचा और उसे रात में ही 11 बजकर 40 मिनट पर कोच्चि से तिरुवनंतपुरम के लिए उड़ान भरनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed