{"_id":"981a816575488960aa6de2121b19ccce","slug":"governor-missed-flight-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल की फ्लाइट छूटी, पायलट ने नहीं किया इंतजार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
राज्यपाल की फ्लाइट छूटी, पायलट ने नहीं किया इंतजार
एजेंसी / तिरुवनंतपुरम
Updated Thu, 24 Dec 2015 04:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयर इंडिया के दिल्ली-कोच्चि-तिरुवनंतपुरम फ्लाइट के एक पायलट ने केरल के राज्यपाल के देरी से एयरपोर्ट पहुंचने पर इंतजार नहीं किया। विमान निर्धारित समय पर रवाना हो गया। विमान छूटने के कारण राज्यपाल पी सदाशिवम को सड़क के रास्ते बुधवार की सुबह तिरुवनंतपुरम पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन
राज्यपाल 11.28 बजे एयरपोर्ट पहुंचे जबकि फ्लाइट छूटने का वक्त 11.40 था लेकिन तब तक सीढ़ियां हटा ली गई थीं। पायलट ने देरी का हवाला देते हुए प्लेन टेक ऑफ कर लिया।
विज्ञापन
राजभवन के सूत्रों का कहना है कि राज्यपाल अपनी पत्नी के साथ नेदुमबंसरी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर निर्धारित समय से10 मिनट पहले पहुंचे थे। विमान दिल्ली से मंगलवार रात कोच्चि 10 बजकर 58 मिनट पर पहुंचा और उसे रात में ही 11 बजकर 40 मिनट पर कोच्चि से तिरुवनंतपुरम के लिए उड़ान भरनी थी।
विज्ञापन