फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   governmet red carpet for top Indian scientists abroad

भारत बुलाया जाएगा मेधावी वैज्ञानिकों को: मोंटेक

Sun, 20 Jan 2013 08:06 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Sun, 20 Jan 2013 08:06 PM IST
विज्ञापन
governmet red carpet for top Indian scientists abroad

विदेशों में कार्यरत उच्च स्तरीय भारतीय वैज्ञानिकों को अपने देश के संस्थानों में कुछ समयावधि के लिए बुलाने को सरकार ने योजना तैयार की है। सरकार इसके लिए भारी खर्च करने को तैयार है ताकि इन वैज्ञानिकों को लुभाया जा सके।  

विज्ञापन


योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने सरकार के वैज्ञानिक विभाग के सचिवालय को इस प्रस्ताव का वैचारिक नोट भेजा है। उन्होंने विज्ञान विभाग के सचिवों को मंगलवार को इस प्रस्ताव पर विचार करने के लिए बैठक करने को बुलाया है।
विज्ञापन


इस 'नेशनल जवाहर लाल नेहरू साइंस फेलोशिप' योजना के तहत वैज्ञानिकों को एक से तीन साल के लिए भारत बुलाया जाएगा। इस दौरान उन्हें करीब 55 लाख वार्षिक का मानदेय, पूरी तरह सुसज्जित आवास और स्थानांतरण खर्च दिया जाएगा। इस प्रस्ताव में बताया गया है कि शोध के मामले में अंतरराष्ट्रीय सम्मान हासिल करने वाले वैज्ञानिकों को इन शोधवृत्तियों के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस नोट में कहा गया है कि चयनित वैज्ञानिकों के सामने यह विकल्प रहेगा कि वे कितने समय के लिए यहां आना चाहते हैं पर ऐसा चयन के तीन साल के अंदर करना होगा। इसमें उम्मीद जताई गई है कि ऐसे उच्चस्तरीय वैज्ञानिकों के आने से अपने संस्थानों को उनके अनुभवों का काफी लाभ हासिल होगा और शोध की दिशा में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इसके अलावा युवा वैज्ञानिकों को काफी प्रेरणा मिलेगी।

ऐसे योग्य वैज्ञानिकों को इच्छुक संस्थानों में गुणवत्ता के आधार पर चयन से पहले बुलाया जा सकता है। इन प्रोफेसरों को केंद्र सरकार सीधे मानदेय देगी। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में पहले 25 वैज्ञानिकों को चुना जाएगा। बाद में इसे बढ़ाकर 100 वैज्ञानिकों तक ले जाने की योजना है। योजना आयोग इस योजना में कारपोरेट जगत के भी शामिल होने की भी उम्मीद कर रहा है।


इस संबंध में अधिकारियों ने बताया कि इसी तरह की योजना चीन ने लागू की थी। इसके जरिए उसने विदेशों में काम करने वाले एक हजार से ज्यादा अपने वैज्ञानिकों को अलग-अलग समयावधि के लिए वापस बुलाने में सफलता हासिल की थी। आस्ट्रेलिया ने भी इसी तरह की योजना बनाकर अपने वैज्ञानिकों को वापस बुलाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed