{"_id":"f1f5ad7c-5d57-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"government-will-honor-hemraj-and-sudhakar","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद हेमराज और सुधाकर का होगा सम्मान","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
शहीद हेमराज और सुधाकर का होगा सम्मान
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 13 Jan 2013 03:24 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तानी हमले में शहीद हुए लांसनायक हेमराज और लांसनायक सुधाकर सिंह को 26 जनवरी को मरणोपरांत सम्नानित किया जाएगा।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार दोनों ही जवानों को शांतिकाल के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार अशोक चक्र से सम्मानित करने पर विचार कर रही है।
गौरतलब है कि पिछले सप्ताह पुंछ के मेंढर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी हमले में लांसनायक हेमराज और लांसनायक सुधाकर सिंह शहीद हो गए थे।
शहीद हेमराज का सिर अब तक नहीं मिला, जबकि शहीद सुधाकर का शव क्षत विक्षत हालत में मिला था। शहीद हेमराज मथुरा के शेरनगर के रहने वाले थे जबकि शहीद सुधाकर सिंह मध्य प्रदेश के सीधी जिले के रहने वाले थे। शहीद हेमराज का परिवार अब भी उनका सिर लाने की मांग कर रहा है।