फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   government will give big reward for Drug trafficking informers

ड्रग तस्करी की मुखबिरी के लिए सरकार देगी बड़ा ईनाम

Tue, 11 Aug 2015 02:43 AM IST
Updated Tue, 11 Aug 2015 02:43 AM IST
विज्ञापन
government will give big reward for Drug trafficking informers

नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए मुखबिरों और सरकारी अधिकारियों को अफीम पकड़वाने के लिए सूचना देने पर मिलने वाली ईनामी राशि में 25 गुना बढ़ोतरी की गई है।

विज्ञापन


इसी तरह कोकीन और हेरोइन पकड़वाने के लिए सूचना देने वाली ईनामी राशि में छह गुना बढ़ोतरी की गई है। नशीले ड्रग्स पकड़वाने के एवज में मिलने वाली अग्रिम ईनामी राशि को सरकार ने बंद कर दिया है।
विज्ञापन

कोकीन पकड़वाने के लिए 2.4 लाख रुपये

government will give big reward for Drug trafficking informers

अफीम के लिए मुखबिरों और अधिकारियों को सूचना देकर पकड़वाने के लिए प्रति किलोग्राम 6,000 रुपये तक मिल सकते हैं जो 220 रुपये की पिछली सीमा के मुकाबले 25 गुना अधिक है।

कोकीन पकड़वाने के लिए पहले जहां 40,000 रुपये प्रति किलोग्राम मिलते थे उसे बढ़ा कर 2.4 लाख रुपये कर दिया गया है जबकि हेरोइन के लिए यह राशि 20,000 रुपये से बढ़ा कर 1.2 लाख रुपये कर दी गई है।

इसी प्रकार गांजा पकड़वाने के लिए पुरस्कार की राशि 80 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़ा कर 600 रुपये कर दी गई है। वित्त मंत्रालय ने मुखबिरों और सरकारी अधिकारियों के पुरस्कार संबंधी नए दिशानिर्देश, 2015 में ईनाम की राशि में संशोधन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed