{"_id":"8ce9cc26-1f7f-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"government-will-free-reverse-sterilization-naxals","type":"story","status":"publish","title_hn":"नक्सलियों की मुफ्त रिवर्स नसबंदी कराएगी सरकार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
नक्सलियों की मुफ्त रिवर्स नसबंदी कराएगी सरकार
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Fri, 26 Oct 2012 08:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नक्सलियों को मुख्यधारा में वापस लाने के लिए पहले ही कई तरह के प्रोत्साहन दे रही सरकार ने अब एक और पेशकश की है। केंद्र सरकार ने कहा है कि जो भी नक्सली सामान्य जीवन की तरफ लौटना चाहते हैं वे अपनी नसबंदी रिवर्स करा सकते हैं। मालूम हो कि नक्सली बड़ी संख्या में नसबंदी कराते हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नक्सल प्रभावित राज्यों को संदेश भेजा है कि जो नक्सली रिवर्स नसबंदी की सुविधा का लाभ उठाना चाहें, उनके मुफ्त ऑपरेशन की व्यवस्था की जाए, ताकि वे अपने परिवार को आगे बढ़ा सकें और सामान्य जीवन जी सकें।
विज्ञापन
इस संदेश में कहा गया है कि यदि नक्सली पुनर्वास के बाद भी सामान्य जीवन न जी सकें और बच्चे पैदा न कर सकें तो उनका पुनर्वास पूर्ण नहीं माना जा सकता है। पुनर्वास के बाद रिवर्स नसबंदी से उन्हें दोबारा माओवाद की ओर लौटने से रोकने में भी मदद मिलेगी। इसलिए राज्य सरकारों को इच्छुक नक्सलियों को रिवर्स नसबंदी की सुविधा मुहैया कराने पर विचार करना चाहिए।
विज्ञापन
मालूम हो कि शीर्ष माओवादी अपने कैडर की नसबंदी करा देते हैं। माओवादियों की यह व्यवस्था वर्षों से चली आ रही है। यह इसलिए किया जाता है ताकि माओवादियों के पारिवारिक जीवन की ओर लौटने का विकल्प ही नहीं रह जाए। माओवादी कैडरों में महिला और पुरुष की शादी से पहले शर्त भी यही होती है कि पुरुष ने नसबंदी करा रखी हो।