फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Government will fix csat problem after exam

परीक्षा के बाद सी-सैट का हल निकालेगी सरकार

Fri, 08 Aug 2014 07:45 AM IST
Updated Fri, 08 Aug 2014 07:45 AM IST
विज्ञापन
Government will fix csat problem after exam

केंद्र सरकार ने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में सी-सैट को लेकर रुख स्पष्ट कर दिया है। लोकसभा में बृहस्पतिवार को संसदीय कार्य मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि फिलहाल इसमें अन्य कोई बदलाव नहीं किया जा सकता है। यह व्यवस्था तीन सालों से चली आ रही है।

विज्ञापन


परीक्षाएं सिर पर हैं। ऐसे में इसमें रातों रात कोई बदलाव नहीं हो सकता। नायडू ने राज्यसभा में विपक्ष को यह जरूर आश्वासन दिया कि परीक्षाओं के बाद सभी संबंधित पक्षों से बातचीत कर मामले का हल निकाला जाएगा।
विज्ञापन


हंगामे के चलते राज्यसभा को 15 मिनट के लिए स्थगित करना पड़ा। लोकसभा में नायडू ने कहा कि 24 अगस्त को परीक्षा होनी हैं। छात्र इस वक्त तैयारी में जुटे हुए हैं। ऐसे में बदलाव कर उन्हें परेशान करना ठीक नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

'रनिंग कमेंट्री बंद करें पप्पू जी'

Government will fix csat problem after exam

सदन में जवाब देने के वक्त राजद सांसद पप्पू यादव के लगातार बोलने पर नायडू सब्र टूट गया। उन्होंने कहा कि पप्पू यादव जी क्या आप अपनी रनिंग कमेंट्री बंद करेंगे, जिससे मैं सदन के सामने सरकार का पक्ष रख सकूं।

उन्होंने कहा कि आप अनुभवी सदस्य हैं बावजूद इसके इस तरह की हरकत कर रहे हैं। इतना ही नहीं प्रश्न काल के दौरान हैदराबाद से सांसद असादुद्दीन ओवैसी जब खड़े हुए तो भाजपा सांसदों ने उनके विदेश में पढ़ने को लेकर कटाक्ष किया।

इस पर ओवैसी ने कहा कि गांधी जी भी विदेश पढ़ने गए थे। स्पीकर सुमित्रा महाजन ने उनसे प्रश्न पूछने को कहा, तो ओवैसी ने कहा कि मैडम ये लोग मुझे छेड़ रहे हैं। इसके बाद सदन में जोरदार ठहाके लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed