{"_id":"93865d4a-5433-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"government-will-consider-convening-special-session-of-parliament","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसद का विशेष सत्र बुलाने पर विचार करेगी सरकार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
संसद का विशेष सत्र बुलाने पर विचार करेगी सरकार
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2013 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंगरेप की घटना के बाद दुष्कर्म निरोधी सख्त कानून बनाने के मुद्दे पर संसद का विशेष सत्र बुलाने की चौतरफा मांग पर केंद्र सरकार विचार करने के संकेत दे रही है।
विज्ञापन
भाजपा ने सरकार से विशेष सत्र के साथ ही सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की है। तो बसपा सुप्रीमो मायावती से लेकर तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने भी इसकी पुरजोर मांग की है। इसके अलावा दिल्ली ही नहीं बल्कि देशभर में जारी प्रदर्शन को देखते हुए सरकार दबाव में आती दिख रही है।
विज्ञापन
हालांकि सरकार अभी औपचारिक तौर पर जस्टिस वर्मा समिति की रिपोर्ट के बाद ही इन मांगों पर अमल करने की बात कर रही है। सोमवार को वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा था कि सरकार समिति की रिपोर्ट के बाद इन मुद्दों पर विचार करेगी। मगर मंगलवार को दबाव बढ़ाते हुए भाजपा ने जहां अपनी मांग फिर दोहराई तो चेन्नई से जयललिता ने भी ताल ठोकी है।
विज्ञापन
जयललिता ने जहां राज्य में बलात्कार के खिलाफ सख्त कानून बनाने को लेकर बड़े कदम उठाए हैं। ऐसे में सरकार पर दबाव बेहद बढ़ गया है। सरकार अब विशेष सत्र और सर्वदलीय बैठक बुलाने की बात पर विचार करने के संकेत दे रही है। सूत्रों का कहना है कि अगर बात बनती है तो एक या दो दिन का विशेष सत्र बुलाया जा सकता है।